UNSC में जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ यूटर्न ले सकता है पाकिस्तान
नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी सगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हर स्तर से पाकिस्तान पर दवाब डाला जा रहा है। भारत की ओर से डाले जा रहे इस दवाब का असर भी दिखने लगा है। आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद समेत सभी प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान कड़ी कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के आतंकवादियों की सूची में जैश के सरगना मसूद अजहर को शामिल करने के प्रस्ताव पर अपना समर्थन दे सकता है।

पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को आंतकियों की सूची में शामिल करने के प्रस्ताव का समर्थन कर सकता है। अखबार ने पाकिस्तान के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि पाकिस्तान को फैसला लेना होगा कि व्यक्ति महत्वपूर्ण है या देश का व्यापक राष्ट्रीय हित अहम है।
अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने बुधवार को मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नये सिरे से प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव के बाद जैश सरगना मसूद अजहर के वैश्विक रूप से यात्रा करने पर पाबंदी लग जाएगी। उसकी संपत्तियां कुर्क हो जाएंगी।
अखबार के मुताबिक खबर ये बी आ रही है कि लिवर कैंसर के जूझ रहे मसूद अजहर की शनिवार को इस्लामाबाद के सेना अस्पताल में मौत हो गई है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की इस खबर का न तो पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है और न ही जैश ए मोहम्मद की और से इसकी पुष्टि हुई है।
-
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: तेल के दामों में लगेगी आग, हालात होंगे बदतर! शांतिवार्ता फेल, अब क्या होगा आगे? -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Hormuz Crisis: हॉर्मुज में पाकिस्तान की भारी बेइज्जती! ईरान ने बीच समुद्र में खदेड़े दो पाकिस्तानी जहाज -
US-Iran: अमेरिका-ईरान में फिर से ठनी! फर्जी में 'कॉलर' ऊंचा कर रहा पाकिस्तान! क्या है Thank you वाली नौटंकी? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications