PAK खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व चीफ फैज हमीद सैन्य हिरासत में, कोर्ट मार्शल का एक्शन, जानिए वजह
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व चीफ फैज हमीद (Faiz Hameed) को हिरासत में लिए जाने के बाद अब उनके खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की तैयारी है। पाक आर्मी ने ताजा एक्शन सुप्रीम के आदेश के अनुपालन में लिया है, जिसमें अदालत ने हमीद के खिलाफ बेहद गंभीर प्रकृति के आरोप हैं और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। अदालत ने निष्पक्ष जांच का ठआदेीश देते हुए कहा कि हमीद पर लागे आरोपों की जांच जरूरी है, क्योंकि ऐसे कृत्य देश की सेना जैसे बड़े संस्थानों की प्रतिष्ठा को कमजोर करने वाले हैं।
पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विंग ने सोमवार को एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में लेफ्टिनेंट हमीद के खिलाफ टॉप सिटी मामले में एक्शन लिया गया था। इस केस में शिकायतों की सत्यता का पता लगाने के लिए, पाकिस्तानी सेना द्वारा एक विस्तृत जांच अदालत शुरू की गई, जनरल फैज हमीद के खिलाफ सेना ने पाकिस्तान सेना अधिनियम के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है मामला?
पाकिस्तान में एक निजी आवास योजना टॉप सिटी ने हमीद के खिलाफ आरोप लगाए थे। मामले में स्कीम के मालिक मोइज़ खान के कार्यालयों और आवास पर छापेमारी की थी। इस केस में जांच के दौरान आईएसआई के पूर्व प्रमुख फैज हमीद को आवास योजना घोटाले के सिलसिले में सेना ने हिरासत में ले लिया। मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने इसे गंभीर अपराध माना और जांच के आदेश दिए। केस की जांच के लिए गठित समित की रिपोर्ट सामने आने के बाद पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल नवंबर में एक आदेश में कहा था कि हमीद के खिलाफ "बेहद गंभीर प्रकृति" के आरोपों को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
वहीं अब ताजा कार्रवाई को लेकर पाक आर्मी ने एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया, "सेवानिवृत्ति के बाद पाकिस्तान सेना अधिनियम के उल्लंघन के कई मामले भी स्थापित किए गए हैं। फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की गई है और लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद (सेवानिवृत्त) को सैन्य हिरासत में ले लिया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications