पाक का दावा- 'LOC पार आया भारतीय ड्रोन,पाक सैनिकों ने गोलीबारी कर गिराया'
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके हवाई क्षेत्र में भारतीय ड्रोन घुस आया था, जिसे उन्होंने गोलीबारी में मार गिराया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्विटर से कहा कि सेना को ड्रोन का 'मलबा' मिला है। गफ़ूर ने ट्वीट किया,'पाकिस्तानी सेना के सैनिकों की गोलीबारी में रखचिकरी सेक्टर में एलओसी में भारतीय क्वैडकोप्टर जो जासूसी कर रहा था, उसे मार गिराया गया। पिछले साल नवंबर में इसी तरह की एक घटना में, पाकिस्तानी सैनिकों ने दावा किया था कि नियंत्रण रेखा पररखचिकरी सेक्टर सेक्टर के पोस्ट पर भारतीय क्वाडकोपर को गोली मार कर गिराया था।

इससे पहले जुलाई 2015 में, पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि उसने एक भारतीय 'जासूस ड्रोन' को गोली मार दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इसका प्रयोग एलओसी के पास हवाई फोटोग्राफी के लिए किया जा रहा था। हालांकि, भारत ने इस दावे को खारिज कर दिया । भारतीय सेना ने कहा कि पीओके में एक ड्रोन दुर्घटना की कुछ रिपोर्टों को संदर्भित किया जा रहा है। भारतीय सेना के कोई भी ड्रोन या यूएवी दुर्घटना का शिकार नहीं हुई है।













Click it and Unblock the Notifications