भारत से दुश्‍मनी निभाने के लिए दोस्‍ती की ऐसी कसमें खा रहे हैं पाकिस्‍तान-चीन

नई दिल्ली। जहां एक ओर पाकिस्तान के पीएम शाहिद खाकन अब्बासी ने भारत पर रिश्ते खराब करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है कि भारत ने सुधार के सभी रास्ते भी बंद कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर चीन के वाइस प्रीमयर ने भी पाकिस्तान को अपना अच्छा दोस्त मानते हुए कहा- दोनों देशों की दोस्ती लोहे से भी मजबूत और शहद से भी मीठी है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चीन के वाइस प्रीमियर वांग यांग मुख्य अतिथि के रूप में पाकिस्तान पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने यह बात कही। 14 अगस्त यानी आज पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस होता है।

भारत से दुश्‍मनी निभाने के लिए दोस्‍ती की ऐसी कसमें खा रहे हैं पाकिस्‍तान-चीन

शाहिद खाकन ने कश्मीर मामले का भी जिक्र किया और कहा कि कश्मीर मुद्द पर इंटरनेशनल कम्युनिटी को ध्यान देना चाहिए। अब्बासी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोलते हुए कहा कि हमारी सरकार ने तमाम मसलों पर बातचीत करनी चाही और चाहा कि दोनों देशों के रिश्ते अच्छे हों, लेकिन भारत विस्तार की नीति पर चलता है। उन्होंने कहा कि भारत का यही रवैया दोनों देशों के रिश्तों में सुधार ना होने देने की सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने कश्मीर मुद्दा उठाते हुए मांग की कि दुनिया को इस मामले में दखल देना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान पहुंचे चीनी वाइस प्रीमियर वांग यांग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े हैं और दोनों की दोस्ती मजबूत है। वह बोले- पाकिस्तान अपने विकास के लिए जो कर रहा है, उसमें चीन पूरी मदद करेगा। हम मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहे और आने वाली पीढ़ियों को भी यही संदेश देना चाहते हैं कि हमारी दोस्ती लोहे से भी अधिक मजबूत और शहद से अधिक मीठी है। इस मौके पर हाईलेवल डेलिगेशन भी वांग के साथ आया था और दोनों देशों के बीच कई अहम करार भी किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+