पाकिस्तानी सेना ने किया भारतीय ड्रोन को गिराने का दावा

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता असीम बाजवा ने बताया कि भारतीय ड्रोन पाकिस्तानी जमीन पर एलओसी से करीब 60 किमी अंदर घुस आया था।

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने एक भारतीय ड्रोन को मार गिराया है। उनके मुताबिक ये ड्रोन एलओसी पार करके उनके इलाके में घुस गया था, जिसके बाद उन्होंने ये कार्रवाई की।

drone

पाकिस्तान के रखचाकरी सेक्टर में ड्रोन गिराने का दावा

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल असीम सलीम बाजवा ने ट्वीट करके के इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शनिवार शाम करीब 4.45 बजे एक भारतीय ड्रोन को मार गिराया। ये भारतीय ड्रोन पाकिस्तानी इलाके में गिरा, जिसे बाद में पाकिस्तानी सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पाकिस्तान का दावा है कि ये भारतीय ड्रोन उनके अति सुरक्षित इलाके में घुस आया था। जहां से इसका निकल पाना मुश्किल था।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता असीम बाजवा ने बताया कि भारतीय ड्रोन पाकिस्तानी जमीन पर एलओसी से करीब 60 किमी अंदर घुस आया था। इसे रखचाकरी सेक्टर के पास मार गिराया गया।

क्या पाकिस्तान झूठ बोल रहा है?

ये कोई पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारतीय ड्रोन को मार गिराने का दावा किया हो। इससे पहले भी उसने ऐसे दावे किए हैं।

हालांकि भारतीय सेना के अधिकारियों ने उनके इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। अब एक बार फिर पाकिस्तान ने भारतीय ड्रोन को रखचाकरी इलाके में गिराने का दावा किया है।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पाकिस्तानी नौसेना ने दावा किया था एक भारतीय पनडुब्बी पाकिस्तानी जल सीमा में प्रवेश कर गई थी।

एक दिन पहले किया था भारतीय पनडुब्बी के सीमा में घुसने का दावा

पाकिस्तान नौसेना का कहना था कि उन्होंने तुरंत कार्रवाई करके उसे वापस खदेड़ दिया था। हालांकि पाकिस्तानी नौसेना के दावे को भारतीय नौसेना ने तुरंत ही खारिज कर दिया था।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पिछले कुछ महीनों से बेहद खराब चल रहे हैं। उरी में हुए आतंकी हमले और फिर भारतीय सेना की ओर से पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

जहां ओर वो खुद सीमा पर सीजफायर का लगातार उल्लंघन कर रहा है। दूसरी ओर अब वो कभी भारतीय ड्रोन गिराने तो कभी भारतीय पनडुब्बी के उनकी जल सीमा में घुसने की झूठी बातें बयां कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+