Pahalgam attack: भारत के एक्शन से डरा पाकिस्तान, अपनाया 26/11 वाला पैंतरा! PAK रक्षा मंत्री ने की अब ये मांग

Pahalgam attack: जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकवादी को लेकर भारत के दंडात्मक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान डर के साये में है। पाकिस्तान ने एक बार फिर से 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया है। पाकिस्तान की सरकार पहलगाम हमले को लेकर अब भारत के साथ फिर से 26/11 वाला पैंतरा आजमाने की कोशिश में है। असल में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने अब न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह 'अंतरराष्ट्रीय जांच' चाहते हैं और इस 'अंतरराष्ट्रीय जांच' में पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

मुंबई 26/11 हमले के वक्त भी पाकिस्तान ने ऐसे ही जांच की मांग की थी। उस दौरान भी पाकिस्तान ने भरोसा दिलाया था कि वो जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने भारत से 26/11 हमले के सबूत भी लिए। भारत ने सबूत दिए भी लेकिन पाकिस्तान ने कुछ नहीं किया। पंजाब के पठानकोट में पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर हमले के वक्त भी पाकिस्तान ने जांच की मांग की थी और कुछ किया नहीं था। इसके अलावा भी जब भी पाकिस्तानी आतंकियों ने भारत पर हमला किया है, तब-तब उन्होंने यही 'जांच' वाला पैंतरा अपनाया है। इस बार भारत की सरकार पाकिस्तान से किसी भी तरह से इस मसले में बात करने के मूड में नहीं है।

Pakistan s defence minister Khawaja Muhammad Asif

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक के बाद एक सात कड़े फैसले लिए हैं। जिसमें पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी को निष्कासित करना, सिंधु जल संधि को निलंबित करना और अटारी चेक पोस्ट को तत्काल बंद करना, पाकिस्तानियों का वीजा कैंसिल करना शामिल है। नई दिल्ली ने अटारी भूमि सीमा के माध्यम से देश में प्रवेश करने वाले सभी पाकिस्तानियों को 1 मई तक भारत छोड़ने के सख्त आदेश दिए गए हैं।

पाकिस्तान बोलो- हम नहीं चाहते हैं कि जंग हो

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारत ने आतंकवादी हमले के बाद के हालात का इस्तेमाल जल संधि को निलंबित करने और घरेलू राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत ने बिना किसी सबूत और जांच के पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की है।

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, ''हम नहीं चाहते कि जंग हो क्योंकि इस युद्ध के भड़कने से इस क्षेत्र के लिए आपदा आ सकती है।" पाकिस्तान ने कहा है कि वो भारत की ओर से सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले के खिलाफ मध्यस्थता के लिए वर्ल्ड बैंक जाएगा।

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा,

''अगर भारत सिंधु जल संधि को लेकर कोई भी कार्रवाई करता है तो ये सीधे तौर पर जंग का ऐलान माना जाएगा। भारत पाकिस्तान को पानी से वंचित नहीं कर सकता है। ये हमारा अधिकार है। भारत एकतरफा इस संधि से पीछे नहीं हट सकता है।''

वैश्विक दबाव की वजह से भी पाकिस्तान 'जांच' में सहयोग की कर रहा है बात

अमेरिका, रूस, ईरान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, सऊदी अरब समेत तमाम देशों ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का साथ देने की बात कही है। ग्लोबल मंच पर पाकिस्तान की आलोचना हो रही है। अमेरिका ने कहा कि हम भारत के साथ हैं। ईरान ने मध्यस्थता की पेशकश की है। रूस ने भी चेतावनी दी है कि उनके नागरिक किसी कीमत पर पाकिस्तान की यात्रा न करें। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि पहलगाम हमले के आरोपियों को सजा मिलकर रहेगी। यूरोपीय यूनियन अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी इसकी निंदा की है। इसके अलावा चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि हम पीड़ितों के लिए शोक जाहिर करते हैं। चीन इस हमले की कड़ी निंदा करता है। इस वैश्विक दबाव के बीच ही पाकिस्तान ने जांच में सहयोग की बात स्वीकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+