अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट ने मचाई तबाही, ऑक्सीजन संकट से जूझ रहा यूएस
America
नई दिल्ली, 31 अगस्त: भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अस्पतालों में कोविड बेड से लेकर मरीजों को ऑक्सीजन की भारी किल्लत का सामना करना पड़ा था। यहां तक की देश में दवाओं के लिए भी मारामारी देखने को मिली थी। वहीं अब ऐसे ही हालातों का सामना मौजूदा वक्त में अमेरिका कर रहा है, जहां कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने अपना कहर बरपाया हुआ है। साफ शब्दों में कहे तो कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के कहर से अमेरिका में भारत जैसी स्थिति बन गई है। वहां ऑक्सीजन का भारी संकट देखने को मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक अमेरिका में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का आतंक जारी है। अमेरिका के दक्षिणी हिस्से के अस्पतालों में लोगों की भर्ती होना जारी है, जिससे स्थिति काफी खराब हो चुकी है। दक्षिण हिस्से से ज्यादातर कोरोना के केस उनके सामने आ रहे है, जिन्होंने वैक्सीन नहीं ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के दक्षिणी राज्यों फ्लोरिडा, साउथ कैरोलिना, टेक्सास और लुइसियाना के कई अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों और अस्पताल सलाहकारों के अनुसार कुछ अपनी रिजर्व स्टॉक से ऑक्सीजन यूज कर रहे हैं या फिर उनकी सप्लाई खत्म होती जा रही है।
अस्पतालों में 10-20% ऑक्सीजन
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक राज्यों में ऑक्सीजन की कम सप्लाई के कारण अस्पताल की आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है। आम तौर पर एक ऑक्सीजन टैंक को 90 प्रतिशत होने पर ही भर दिया जाता था, लेकिन मौजूदा वक्त में टैंक में बचे हुए 30-40 फीसदी के रिफिल स्तर तक नीचे जाने देते हैं, जिससे उन्हें आपूर्ति का तीन से पांच दिन का वक्त मिलें। अब अस्पताल लगभग 10-20% तक चल रहे हैं, जो कि एक से दो दिन की आपूर्ति है।
ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे राज्य
स्थिति यह हो गई है कि फ्लोरिडा, मिसिसिपी, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, दक्षिण कैरोलिना और वेस्ट वर्जीनिया के अस्पतालों में कम मात्रा में ऑक्सीजन पहुंच रही हैं, जिनमें से कई रिजर्व टैंकों पर निर्भर हैं। इधर, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने एक हफ्ते में अमेरिका के 14 राज्यों में मौतों को 50 प्रतिशत से अधिक और 28 राज्यों में कम से कम 10% तक बढ़ा दिया है। वे आंकड़े वाशिंगटन विश्वविद्यालय से एक सख्त चेतावनी का दर्शाता है जिसमें कहा गया था कि सितंबर के मध्य तक 1400 डेली पीक के साथ हजारों और लोग मर सकते हैं। रविवार को जॉन्स हॉपकिन्स ने कोविड -19 से अमेरिका में मरने वालों की संख्या लगभग 637,000 बताई है।












Click it and Unblock the Notifications