ऑक्सफोर्ड ने बनाई रैपिड टेस्ट किट, अब 5 मिनट से भी कम में होगी कोरोना वायरस की पहचान
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का कहर पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अबतक दुनियाभर में लगभग 31 करोड़ से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं। लगभग 10 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप के कई देशों में कोरोना की दूसरी लहर आ चुकी है। वैज्ञानिक इसे रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोरोना की एक ऐसी टेस्ट किट तैयार की है जिससे पांच मिनट से भी कम समय में कोरोना वायरस की पहचान हो सकेगी।

शोधकर्ताओं ने गुरुवार को कहा कि ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के कैंसर विशेषज्ञों ने पांच मिनट से भी कम समय में कोरोना वायरस की पहचान करने में सक्षम कोरोना टेस्ट किट विकसित की है। शोधकर्ताओं ने कहा कि हवाई अड्डों और व्यवसायों में सामूहिक परीक्षण में इस रैपिड कोरोना टेस्ट किट का इस्तेमाल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications