McDonald's का बर्गर खाकर अमेरिका में 75 बीमार, एक की मौत, जानिए पूरा मामला
McDonald's Quarter Pounders Infected: मेरिका में मैकडोनाल्ड के बर्गर में ई.कोली संक्रमण पाए जाने से हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि यह संक्रमण मैकडोनाल्ड के बर्गर में पाया जा रहा है, जिसे खाकर अमेरा के 13 राज्यों में 75 लोग बीमार पड़ गए। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की रिपोर्ट के अनुसार 22 लोग को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जिसमे से दो लोगों की किडनी में गंभीर समस्या है। कोलाराडो में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
हालांकि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को इस घटना के बाद मैकडोनाल्ड के जिस स्टोर से संक्रमण फैलने की बात कही जा रही है, उसमे कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

एफडीए की शुरुआती विश्लेषण में यह बात सामने आई है कि बर्गर में एक खास किस्म की प्याज को बिना पकाए इस्तेमाल किया गया, माना जा रहा है इसी की वजह से लोगों की तबीयत खराब हुई है।
सप्लाई पर रोक, स्टोर पर बिक्री बंद
मैकडोनाल्ड की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है कि कैलिफोर्निया की कंपनी टेलर फार्म्स ने इस प्याज की सप्लाई की थी, जिसकी वजह से कई स्टोर में शिकायत पाई गई है। मैकडोनाल्ड की ओर से कहा गया है कि हमने फैसला लिया है कि टेलर फार्म्स से प्याज की सप्लाई को अनिश्चितकाल के लिए रोक देंगे।
अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में जिन लोगों की तबीयत खराब हुई है, उनमे से अधिकतर लोगों ने मैकडोनाल्ड का बर्गर खाया था। फिलहाल कंपनी ने इन प्रभावित स्टोर पर बिक्री को भी रोक दिया है।
किस बर्गर में मिला संक्रमण
बताया जा रहा है कि मैकडोनाल्ड का क्वार्टर पाउंडर हैमबर्गर में संक्रमण पाया गया है। इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो इसमे कटी हुई प्याज या फिर बीफ पैटी की वजह से संक्रमण हुआ है।
क्या भारत में भी खतरा?
अमेरिका में मैकडोनाल्ड के बर्गर में संक्रमण पाए जाने के बाद भारत में भी लोगों के भीतर चिंता बढ़ गई है। हालांकि भारत में इस तरह का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
भारत में कुछ स्टोर पर क्वार्टर पाउंडर के नाम से बर्गर बेचा जाता है, लेकिन इसमे बीफ पैटी नहीं होती है। बहरहाल हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है, लोगों को इससे दूर रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications