बोको हरम के शिकंजे से निकल भागीं 60 लड़कियां

nigeria
मैदुगुरी। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में आतंकवादी संगठन बोको हरम द्वारा बंधक बनाई गईं कम से कम 60 महिलाएं एवं लड़कियां उनके चंगुल से निकल भागी हैं। हालांकि बोको हरम ने जिन 200 से अधिक स्कूली छात्राओं का अप्रैल में अपहरण किया था उनका फिलहाल पता नहीं चल सका है।

बोर्नो की राजधानी मैदुगुरी में एक शीर्ष स्तर के सुरक्षा सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि महिलाएं एवं लड़कियां शुक्रवार को उस समय जान बचाकर भागने में सफल हुई जब आतंकवादी दंबोआ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के लिए गए हुए थे। उस मुठभेड़ में 53 आतंकवादी और छह सैनिक मारे गए थे।

गौरतलब है कि जून के अंतिम हफ्ते में दंबोओ जिले के कुम्माब्जा गांव से बोको हरम ने हमला कर 60 से ज्यादा महिलाओं एवं लड़िकयों का अपहरण कर लिया था। इस हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी।

इस बीच, ‘हमारी लड़कियों को वापस लाओ' अभियान की कार्यकर्ता आयशा यूसुफ ने पत्रकारों से कहा कि 83 दिनों से बंधक बना कर रखीं गईं 200 से अधिक लड़कियों की सकुशल रिहाई तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+