जो बाइडेन दे सकते हैं बड़ा तोहफा, 5 लाख अप्रवासियों को मिल सकती है नागरिकता
अमेरिका में होने वाले चुनाव से पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। जो लोग अमेरिका में यहां के नागरिकों के साथ बिना कागज के पार्टनर के तौर पर रह रहे हैं, उन्हें आसानी से अमेरिका की नागरिकता मिल सकती है। बाइडेन के इस फैसले से लाखों भारतीयों को इसका लाभ मिल सकता है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो प्रोटेक्शन प्रोग्राम उन लोगों पर लागू होगा जो लोग अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। जिन लोगों ने अमेरकी नागरिक से शादी की है और उनके साथ रह रहे हैं, उन्हें आसानी से वर्किंग परमिट और नागरिकता मिल सकती है।

सरकार के पैरोल इन प्लेस कार्यक्रम का तकरीबन 5 लाख अप्रवासियों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से लाखों लोग जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं, उन्हें डिपोर्टेशन से छुटकारा मिल सकता है।
इस कार्यक्रम का मकसद बगैर दस्तावेज अप्रवासियों को ग्रीन कार्ड और अमेरिका की नागरिकता देना है। सरकार के प्रोग्राम के बाद यह पूरी प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी। इसके साथ ही बिना दस्तावेज वाले पति-पत्नी को अलग-अलग आधार पर वर्क परमिट दिया जाएगा।
हालांकि इसके लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा। यह सहूलियत उन लोगों को दी जाएगी जिन्होंने अमेरिकी नागरिक से शादी कर ली है और वो कम से कम 10 साल से अमेरिका में रह रहे हैं। ऐसे अप्रवासी बच्चों को भी ग्रीन कार्ड या फिर अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगी।
अमेरिका के मौजूदा कानून की बात करें तो अमेरिकी नागरिक से शादी के बावजूद भी अगर कोई एक वर्ष से अधिक समय से अमेरिका में रह रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों पर अमेरिका में 10 साल तक का प्रतिबंध लग सकता है। जो अप्रवासी 17 जून तक 10 वर्ष की अवधि को पूरा कर चुके हैं, उन्हें ही सरकार के नए प्रोग्राम का लाभ मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications