कनाडा में एयरपोर्ट पर सोने से भरा कंटेनर हुआ गायब, 3 दिन बाद पता चला, हुई इतिहास की सबसे बड़ी चोरी

सोने के कंटेनर को चोरी हुए तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह चोरी के सबसे अनोखे और मुश्किल मामलों में से एक है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Canada gold heist

कनाडा के टोरंटो के पियर्सन एयरपोर्ट पर लगभग 15 मिलियन डॉलर मूल्य के सोने और अन्य कीमती आभूषण चोरी हो गए हैं। ये सभी कीमती सामान एक कंटेनर में रखे हुए थे। पता चला कि पूरा का पूरा कंटेनर ही गायब है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार 17 अप्रैल को 20 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (121 करोड़ भारतीय मूल्य) का सोना एयरपोर्ट पर पहुंचा था। इसे उसी दिन कार्गों होल्डिंग फैसिलिटी में शिफ्ट कर दिया गया था। 20 अप्रैल को एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस चोरी के बारे में पता चला।

पुलिस का मानना है कि चोरी पियर्सन एयरपोर्ट से ही हुई है। इस कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी बताया जा रहा है। पील क्षेत्रीय पुलिस निरीक्षक स्टीफन डुइवेस्टेन ने कहा कि ये बेहद दुर्लभ घटना है। उनकी टीम सभी पहलू की जांच कर रही है।

स्टीफन डुइवेस्टेन ने कहा कि लापता विमान कंटेनर का आकार लगभग 5 वर्ग फुट का था। इसमें सोने के अलावा अन्य कई कीमती सामान रखे हुए थे। अधिकारी ने जांच पूरी होने तक यह बताने से इनकार कर दिया कि ये किस एयरलाइन का माल था, और इसे कहां से लोड किया गया था।

डुइवेस्टेन ने कहा, "उनका ध्यान इस अनोखी चोरी को सबसे पहले हल करने पर है। मैं इसकी सटीक जानकारी किसी को नहीं दे सकता। हालांकि हम इसे सार्वजनिक सुरक्षा का मामला नहीं मानते हैं। यात्रियों को ऐसी घटनाओं से कोई खतरा नहीं है।"

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चोरी हुए सोने का वजन 3600 पाउंड है। इससे पहले एक बयान में, एयरपोर्ट ने कहा कि संभवतः चोरों ने खुद हवाईअड्डे तक पहुंच हासिल नहीं की, बल्कि वे गोदाम से इसकी चोरी करने में सफल हुए हैं। एयरपोर्ट ने कहा कि ये गोदाम तीसरे पक्ष को लीज पर दिया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब पियर्सन एयरपोर्ट से सोने की चोरी की घटना हुई है। 25 सितंबर 1952 को पियर्सन के पूर्ववर्ती माल्टन हवाई अड्डे पर 215,000 डॉलर मूल्य का सोना चोरी हो गया था। समय यह कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी सोने की डकैती थी। यदि आज के मूल्य से इसकी तुलना की जाए तो ये 2.3 मिलियन डॉलर के सोने थे।

दरअसल टोरंटो से एक प्लेन कनाडा के मॉन्ट्रियल इलाके में पहुंचा था। लैंडिंग के बाद पता चला कि फ्लाइट से आए सोने के 10 डिब्बों में से 4 चोरी हो गए हैं। इस चोरी की घटना को आजतक हल नहीं किया जा सका। पुलिस प्लेन में हुई इस चोरी की जांच कभी पूरी नहीं कर पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+