कोरियाई प्रायद्वीप में शांति के लिए नॉर्थ कोरिया ने उठाया महत्वपूर्ण कदम: साउथ कोरिया

सियोल। नॉर्थ कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण की योजना को लेकर साउथ कोरिया ने किम जोंग की तारीफ करते हुए, इस एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। नॉर्थ कोरिया ने पिछले सप्ताह शनिवार को अपने सभी न्यूक्लियर साइट को बंद करने का फैसला लिया था। नॉर्थ कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग और साउथ कोरिया के राष्ट्रपतति मून जेई-इन के बीच मुलाकात इसी सप्ताह होने वाली है।

साउथ कोरिया ने की नॉर्थ कोरिया की प्रशंसा

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून ने कहा कि परमाणु और लंबी दूरी के मिसाइल परीक्षणों को रोकने के कदम को महत्वपूर्ण बताते हुए किम जोंग उन की प्रशंसा की है। आपसी मतभेद को खत्म करने और न्यूक्लियर प्रोग्राम को बंद करने के लिए सीमा पर पारमुंजोम गांव में किम जोंग उन और मून जेई-इन शुक्रवार को मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के सुप्रीम लीडर के बीच यह पहली और ऐतिहासिक मुलाकात होगी। मून ने कहा कि अगर नॉर्थ कोरिया पूरी तरह से परमाणु निरस्त्रीकरण के मार्ग पर चलता है, तो यह उनके उज्ज्वल भविष्य की गारंटी होगी।

किम जोंग उन और मून जेई-इन के बीच होने वाली शिखर सम्मेलन से पहले साउथ कोरिया ने कहा कि परमाणु और मिसाइल परीक्षणों पर रोक लगने से आर्थिक विकास और शांति के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग के बीच मुलाकात होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+