Oscars 2023: 'Everything Everywhere All At Once' बनीं बेस्ट फिल्म, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
Oscars 2023 में भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत की फिल्म RRR के नाटू नाटू गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर मिला है। भारत की The Elephant Whisperers को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर दिया गया है।

Oscars 2023 complete list of 95th Oscars winners: सिनेमा जगत की सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट 95वां अकैडेमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2023 का आज समापन हुआ। लॉस एंजलिस के डॉल्बी थिएटर में 95वें ऑस्कर्स अवॉर्ड का समारोह का आयोजन किया गया था। बेस्ट फिल्म के लिए ऑस्कर 'Everything Everywhere All At Once'को मिला। इस फिल्म को ऑस्कर्स 2023 में 11 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, जिसमें से 7 कैटेगरी में फिल्म ने अवॉर्ड जीता है। इस साल का ऑस्कर भारत के लिए भी खास रहा क्योंकि भारतीय फिल्म को तीन कैटेगरी में नॉमिनेशन मिली थी। जिसमें से एसएस राजमौली की फिल्म RRR के ''नाटु नाटु'' गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। वहीं भारत की The Elephant Whisperers को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का खिताब मिला है। हालांकि भारत की एक और नॉमिनेशन शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स' बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी से बाहर हो गई है।
यहां देखें Oscars 2023 विनर्स की पूरी लिस्ट...
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications