Oscar Awards 2018 : ओल्डमैन ने बेस्ट एक्टर और फ्रांसेस मैकडोरमंड ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता

लॉस एंजेलिस। 90वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में सभी अवॉर्ड की घोषणा की जा चुकी है। जिसमें बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'द शेप ऑफ वॉटर' को दिया गया है। इस फिल्म के निर्देशक गूलेर्मो डेल टोरो हैं। उन्हें बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म में सैली हॉकिन्स ने मुख्य भूमिका निभाई है। बेस्ट लीड रोल एक्टर का अवार्ड डार्केस्ट ऑवर के ल‍िए गैरी ओल्डमैन को दिया गया जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड फ्रांसेस मैकडोरमंड ने जीता, उन्हें ये अवॉर्ड थ्री बिलबोर्ड्स के ल‍िए मिला। बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड द शेप ऑफ वॉटर के ल‍िए गूलेर्मो डेल टोरो को दिया गया।

डार्केस्ट अावर द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म

डार्केस्ट अावर द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म

मालूम हो कि डार्केस्ट अावर द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। इसमें गैरी ओल्डमैन ने विंस्टन चर्चिल की भूमिका निभाई है। जबकि थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग, मिसौरी एक अंग्रेजी भाषी फ़िल्म है।

गैरी ओल्डमैन ने विंस्टन चर्चिल की भूमिका निभाई

गैरी ओल्डमैन ने विंस्टन चर्चिल की भूमिका निभाई

इस फ़िल्म का लेखन, निर्माता और निर्देशन मार्टिन मैकडोनाग द्वारा किया गया है। इस फ़िल्म में फ्रांसेस मकडोर्मंड ने एक मां का किरदार निभाया है।

फ्रांसेस मैकडोरमंड

जो कि अपनी बेटी के हुए अनसुलझे हत्या पर लोगों का ध्यानाकार्षण के लिये तीन बिलबोर्ड (होर्डिंग्स) किराये पर लेती है। वुडी हारेलसन और सैम रॉकवेल ने इस फ़िल्म में सहायक रोल में थे।

ऑस्कर अवार्ड 2018

ऑस्कर अवार्ड 2018

दोनों ही अभिनेता और अभिनेत्री ने अपने अवार्ड जीतने पर खुशी जताते हुए अपने साथ के कलाकारों, ज्यूरी मेंबर और लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। आपको बता दें कि ऑस्कर के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा ने अवॉर्ड प्रेजेंट किया है। यह ऑस्कर हैशटैगमीटू और टाइम्स अप अभियान से प्रेरित था। इन दोनों के जरिए यौन उत्पीड़न, लैंगिक असमानता के खिलाफ अभियान चलाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+