ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा अभी भी जिंदा, 2019 के अमेरिकी हमले में नहीं मारा गया: रिपोर्ट
अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) के ठिकानों पर वर्ष 2019 में किए गए अमेरिकी हमले को लेकर एक खुफिया रिपोर्ट को मुताबिक, आतंकी संगठन अलकायदा प्रमुख ओसामा बिल लादेन का बेटा अभी भी जिंदा है। हालांकि इससे पहले कई न्यूज एजेंसियों ने प्रमुखता से इस बात का दावा किया था कि वर्ष 2019 में अमेरिका के हवाई हमले में वो (हमजा) मारा गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमला बिन लादेन जीवित है और आतंकवादी संगठन अलकायदा का नेतृत्व कर रहा है।
हमजा बिन लादेन को लेकर ताजा दावा द मिरर की एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन जीवित है और वो अपने भाई अब्दुल्ला बिन लादेन के साथ अफगानिस्तान से गुप्त रूप से अल कायदा संगठन को संचालित कर रहा है।

रिपोर्ट में तालिबान विरोधी सैन्य गठबंधन, नेशनल मोबिलाइजेशन फ्रंट (NMF) ने भी हमजा और उसके सहयोगियों के सक्रिय होने का जिक्र किया है। द मिरर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि हमजा को अलकायदा ने "Prince of Terror" यानी आतंक का राजकुमार माना है। हमजा को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। उसकी सिक्योरिटी में 450 स्नाइपर्स तैनात किए गए हैं और वो उत्तरी अफगानिस्तान में छिपा हुआ है।
इस बीच अफगानिस्तान में आशंति फिर से आशंका बढ़ने लगी है। नेशनल मोबिलाइजेशन फ्रंट की ओर से दावा किया गया है कि 2021 में काबुल के पतन के बाद से अफगानिस्तान "विभिन्न आतंकवादी समूहों के लिए प्रशिक्षण केंद्र" बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications