'We all are Osama' के साथ हमजा लादेन ने फिर दी धमकी

वाशिंगटन। अल कायदा के पूर्व चीफ और खतरनाक आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने फिर से अमेरिका को उसके पिता की मौत का बदला लेने की धमकी दी है। 21 मिनट के इस वीडियो का टाइटल 'वी ऑल आर ओसामा है' और इसे ऑन लाइन जारी किया गया है। हमजा ने वादा किया है कि अल कायदा अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।

hamza-bin-laden-us

न्‍यूज एजेंसी रायटर्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हमजा ने कहा है, 'जो कुछ भी तुमने फिलीस्‍तीन, अफगानिस्‍तान, सीरिया, इराक, यमन, सोमालिया और बाकी के मुस्लिम देशों में किया है, उसके जवाब में हम तुम्‍हें तुम्‍हारे ही देश और विदेश में निशाना बनाते रहेंगे।'

हमजा ने वीडियो में आगे कहा है, 'जहां तक शेख ओसामा के लिए इस्‍लामिक देश की तरफ से बदला लेने की बात है, अल्‍लाह उनपर रहम करे, यह ओसामा के लिए बदला नहीं है, यह उस शख्‍स के लिए बदला है जिसने इस्‍लाम को बचाया।'

लादेन को अमेरिका ने वर्ष 2011 में पाकिस्‍तान के एबटाबाद में मार गिराया था। अल कायदा ने ही 11 सिंतबर, 2001 में अमेरिका को एक बड़े आतंकी हमले से दहला दिया था। 9/11 हमलों से पहले हमजा अफगानिस्‍तान में था।

फिर उसने पाकिस्‍तान में लादेन के साथ समय बिताया। पिछले साल अल कायदा के नए मुखिया अल-जवाहिरी ने एक ऑडियो टेप में हमजा को दुनिया से रूबरू कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+