फ्लोरिडा आतंकी हमला: मानसिक रोगी और हिंसक था उमर मतीन

नई दिल्ली। फ्लोरिडा में हुए आतंकी हमले में मारे गये मुख्य हमलावर उमर मतीन के बारे में उसकी पूर्व पत्नी सितोरा यूसूफई ने एक बड़ा खुलासा किया है।

सितोरा ने मीडिया के सामने कहा कि उसकी और उमर मतीन की शादी मात्र 4 महीने की ही थी, जिस दौरान उसे केवल ये पता चला कि उमर एक गु्स्सैल स्वभाव वाला हिंसक प्रवृत्ति का इंसान है जिसके साथ पूरी जिंदगी रहना काफी मुश्किल था। वो मानसिक रोगी था इसलिए वो उससे बहुत बुरी तरह से पेश आता था।

मानसिक रोगी और हिंसक था उमर मतीन

लेकिन मैं खुदा का शु्क्र मानती हूं कि उसने मुझे उसके कहर से बचा लिया और मैं उसके चंगुल से आजाद हो गई। परिवार वालों की मदद से हमारा तलाक हो गया था और तलाक के बाद मेरी कभी भी उससे कोई बातचीत नहीं हुई। वो बहुत शातिर था और गुस्से पर काबू नहीं रख पाता था बावजूद इसके वो पुलिस अधिकारी बनना चाहता था।

ISIS के लिए काम करता था उमर मतीन

आपको बता दें कि फ्लोरिडा के नाइट क्लब में शनिवार रात हुए आतंकी हमले में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने हमलवार उमर मतीन को मार डाला है। उमर मतीन आईएसआईएस के लिए काम करा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+