मोसुल को ISIS के कब्जे से छुड़ाने के लिए इराक ने छेड़ा अभियान, जारी गोलबारी
नई दिल्ली। इराक ने अपने शहर मोसुल को इस्लामिक स्टेट के कब्जे से आजाद कराने के लिए सोमवार (17 अक्टूबर) से सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। इसके तहत सुबह से ही भारी गोलाबारी हो रही है।

बता दें कि आईएसआईएस ने मोसुल को अपनी राजधानी घोषित कर रखा है।
विजयी अभियान की घोषणा
इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने टीवी पर प्रसारित किए गए संदेश में कहा कि 'आज मैं दाएश को हिंसा और आतंकवाद से मुक्त करने के लिए इस विजयी अभियान की घोषणा करता हूं।'
बताया गया मोसुल में आईएस के खिलाफ हमला करने वाले इस अभियान में करीब 25,000 इराकी सैनिक शामिल हैं। वहीं इस बात की संभावना जताई जा रही है कि मोसुल में आईएसआईएस के करीब 8,000 लड़ाके मौजूद होंगे।
हमले की दी गई जानकारी
बता दें कि मोसुल पर हमला करने से पहले वहां के निवासियों को पर्चों की मदद से इस हमले की जानकारी दी गई।

मोसुल पर आईएसआईएस का कब्जा 2014 से ही है। इस इलाके में करीब सात लाख लोगों की आबादी है। गौरतलब है कि इस शहर पर इराकी सैनिक हमला करने की योजना कई महीनों से बना रहे हैं।
हमले के अभियान में शामिल सैनिक मोसुल से 60 किलोमीटर दूर मौजूद क्याराह शहर के एयरबेस पर इकट्ठा हुए थे। इस शहर को भी इसी साल अगस्त में आईएसआईएस के कब्जे से छुड़ाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications