Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों के दो जत्थे जेद्दाह पहुंचे, मंत्री वी मुरलीधरन ने किया रिसीव

Sudan Operation Kaveri: अफ्रीकी देश सूडान में छिड़े गृहयुद्ध के बाद भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीय लोगों को बचाने के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू कर दिया है।

Sudan Operation Kaveri:

भारी संकट से गुजर रहे सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू कर दिया है। जिसके तहत भारतीयों लोगों का पहला जत्था सूडान से रवाना होकर जेद्दाह (सऊदी अरब) पहुंच गया है। इसी के साथ पहला विमान भी सूडान से 148 भारतीयों को लेकर जेद्दाह पहुंचा है।

भारतीयों के लिए 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू

भारत सरकार के 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत आईएनएस सुमेधा बुधवार को सूडान में फंसे 278 यात्रियों के पहले जत्थे के साथ जेद्दाह बंदरगाह पहुंच गया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि , "मैं सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान और सऊदी अरब के अधिकारियों को उनके पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।"

इधर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि 121 फंसे भारतीयों का दूसरा जत्था IAF C-130J विमान में पोर्ट सूडान से जेद्दाह के लिए रवाना हो गया है। बता दें कि उत्तरी अफ्रीकी देश सूडान में भारतीय वायु सेना का C-130J विमान भारतीयों को निकालने के लिए पहुंचा गया है, जहां से निकासी की प्रक्रिया जारी है।

केंद्रीय मंत्री ने किया रिसीव

वहीं जेद्दाह पोर्ट पहुंचे 278 भारतीयों को केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने रिसीव किया, जिसके बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीयों को जेद्दाह बंदरगाह पर रिसीव कर खुशी हुई। उत्कृष्ट समर्थन के लिए सऊदी अधिकारियों का धन्यवाद। इसके बाद उन्होंने पहले IAF C-130J विमान पोर्ट सूडान से 148 भारतीयों को लेकर जेद्दाह पहुंचे लोगों का भी स्वागत किया।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंचे थे, लेकिन पहले बैच में सिर्फ 278 भारतीयों को जहाज से सऊदी अरब के शहर जेद्दाह के लिए रवाना किया था।

भारी संकट से ग्रस्त सूडान

आपको बता दें कि सूडान के हालात दिन बे दिन बिगड़ते जा रहे हैं। वहां सूडानी सशस्त्र बलों (SAF) और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच 15 अप्रैल से शुरू हुई हिंसक लड़ाई जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक हिंसा में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 हजार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+