ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने किया समलैंगिक विवाह, उनके पार्टनर ओलिवर मुलहेरिन के बारे में जानिए

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एक निजी और सादे समारोह के दौरान एक अज्ञात समुद्र तटीय पर अपने साथी ओलिवर मुलहेरिन से शादी कर ली। ये शादी बुधवार को हुई।

सैम ऑल्टमैन ही वो शख्स हैं जिन्होंने नवंबर 2022 में ChatGPT को लॉन्च कर सनसनी मचा दी थी। ऑल्टमैन ने समलैंगिक ब्‍याह रचाया है। उनका लाइफ पार्टनर भी एक पुरुष है।

Who Is Oliver Mulherin

दोनों ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपनी खुशी की खबर साझा की है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मुलहेरिन ने लिखा, 'मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरे जीवन के प्यार से शादी कर ली।'

शादी के दौरान परिवार के लोगों के साथ ही केवल कुछ करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया था। सैम ऑल्टमैन के नए जीवनसाथी ओलिवर मुलहेरिन, अपने दोस्तों और सैम के लिए ओली नाम से जाने जाते हैं।

ओली बेहद लो प्रोफाइल रहते हैं। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती काफी पहले से रही है। पली बार पिछले साल सितंबर में न्यूयॉर्क पत्रिका के साथ एक इंटरव्यू में ऑल्टमैन ने खुलासा किया कि वह और मुलहेरिन वीक डेज में सैन फ्रांसिस्को में रूसी हिल पर एक साथ रहते हैं। जबकि वीकेंड में वे नापा, कैलिफ़ोर्निया में एक फार्म में स्थित 25 साल पुराने रेनोवेटेड होम में चले जाते हैं।
कौन हैं ओलिवर मुलहेरिन?

ओलिवर मुलहेरिन इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के क्षेत्र में काम करते हैं। ओली ने मेलबर्न विश्वविद्यालय से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक किया है। उन्होंने 2 साल मेटा में भी काम किया है। वे 2018 में एक ओपन-सोर्स कोडिंग संगठन, IOTA फाउंडेशन में शामिल हो गए।

सैम ऑल्टमैन की शादी पर अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टेक आंतरप्रेन्योर जेन मातोशी, एलेक्जेंडर वैंग, शेरविन पिशेवर, एड्रियन औन और प्रेयरिंगफॉरेक्सिट्स के रूप में जानी जाने वाली तकनीकी सोशल मीडिया हस्ती सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों ने बधाई दी।

ऑल्टमैन और मुलहेरिन ने पिछले साल व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा आयोजित रात्रिभोज में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+