रूस कब करेगा परमाणु हथियार का इस्तेमाल? यूक्रेन की जंग के बीच क्रेमलिन ने बताया

मॉस्को, 29 मार्च। यूक्रेन पर रूसी हमले को एक महीने से ज्यादा वक्त बीत गया है। अभी भी यूक्रेन में भीषण जंग जारी है। इस बीच रूसी सेना यूक्रेन के बड़े शहरों पर मिसाइल से हमले कर रही है लेकिन सबसे बड़ा डर जिस बात का है वह है कि कहीं यूक्रेन की ये जंग परमाणु युद्ध में तो नहीं बदलने जा रही। इस पर क्रेमलिन के प्रवक्ता ने एक इंटरव्यू में रूस की स्थिति स्पष्ट की है।

Vladimir Putin

Recommended Video

    Russia Ukraine War: यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, Mariupol में 5 हजार लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को पीबीएस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि रूस परमाणु हथियारों का प्रयोग तभी करेगा जब उसे देश के अस्तित्व पर खतरे की स्थिति होगी। उन्होंने आगे कहा कि यूक्रेन की वर्तमान जंग में रूस का ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है।

    पेसकोव ने कहा, "ऑपरेशन (यूक्रेन में) का कोई भी परिणाम निश्चित रूप से परमाणु हथियार के उपयोग का कारण नहीं है। हमारे पास एक सुरक्षा अवधारणा है जो बहुत स्पष्ट रूप से बताती है कि केवल जब हमारे देश में 'राज्य के अस्तित्व' के लिए खतरा है, हम उपयोग कर सकते हैं और हम वास्तव में हमारे देश के अस्तित्व के लिए खतरे को खत्म करने के लिए परमाणु हथियारों का उपयोग करेंगे।"

    दोनों के बीच फिर वार्ता

    जंग के बीच आज मंगलवार को रूस और यूक्रेन एक बार फिर से बातचीत की मेज पर मिलने वाले हैं। जंग रोकने को लेकर दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने बैठकर चर्चा करेंगे। मंगलवार को होने वाली बैठकर तुर्की में होने वाली है जिसके लिए दोनों देशों के प्रतिनिधि पहुंच चुके हैं। इस वार्ता में एक बार फिर दोनों पक्ष अपनी मांगें एक दूसरे के सामने रखेंगे।

    रूस ने पिछले महीने फरवरी की 22 तारीख को यूक्रेन पर एकतरफा हमला बोल दिया था। अब तक जंग में यूक्रेन के हजारों नागरिक मारे जा चुके हैं जबकि 40 लाख यूक्रेनी शरणार्थी बनकर दूसरे देशों में पहुंचे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+