चौबीस घंटे के भीतर पेरिस में फायरिंग की दूसरी घटना, 2 घायल
पेरिस में चार्ली हेब्दो मैगजीन के कार्यालय में आतंकी हमले को अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए हैं कि एक बार फिर से दक्षिण पेरिस फायरिंग की वारदात सामने आयी है। कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने दक्षिणी पेरिस में इस घटना को अंजाम दिया जिसमें दो लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस फायरिंग का चार्ली हेब्दों कार्यालय की फायरिंग से कोई संबंध हैं या नहीं।

जानकारी के अनुसार हमलावर बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थे साथ ही पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। उधर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया जा चुका है। साथ ही मौके पर फ्रांस के गृहमंत्री पहुंच गये हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को पेरिस में चार्ली हेब्दों के कार्यालय में आतंकी हमले में संपादक सहित चार पत्रकारों की मौत हो गयी थी। जबकि कुल 12 लोगों ने अपनी जान इस हमले में गंवाई है। हमले के बाद हमलावर जोर-जोर से कह रहे थे हमने पैगंबर का बदला लिया है, अल्लाहु अकबर।












Click it and Unblock the Notifications