Coronavirus: पिज्‍जा वर्कर के झूठ बोलने की वजह से लगा साउथ ऑस्‍ट्रेलिया में सबसे सख्‍त लॉकडाउन

सिडनी। दक्षिण ऑस्‍ट्रेलिया में कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया का सबसे सख्‍त लॉकडाउन लगाया गया है। गुरुवार से इस लॉकडाउन की शुरुआत हुई है और नियमों के तहत घर के सिर्फ एक ही व्‍यक्ति को बाहर जाने की अनुमति होगी। साउथ ऑस्‍ट्रेलिया के प्रीमियर स्‍टीवन मार्शल की तरफ से देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला किया गया है। लेकिन कोरोना वायरस के अलावा इस लॉकडाउन की वजह एक व्‍यक्ति की तरफ से बोला गया झूठ भी है। जी हां, साउथ ऑस्‍ट्रेलिया में लॉकडाउन की वजह वह झूठ है जो एक पिज्‍जा वेंडर की तरफ से बोला गया है।

south-australia.jpg

पिज्‍जा वर्कर ने अथॉरिटीज से बोला झूठ

साउथ ऑस्‍ट्रेलिया में प्रीमियर मॉर्शल की तरफ से जो नए नियमों का ऐलान किया गया है उनके तहत एक्‍सरसाइज और कुत्‍ता टहलाने के लिए भी बस एक ही व्‍यक्ति घर से बाहर जा सकेगा। शुक्रवार को प्रीमियर स्‍टीवन मार्शल ने कहा है कि लॉकडाउन को शनिवार को आधी रात से खत्‍म कर दिया जाएगा क्‍योंकि वायरस के बारे में जितना सोचा गया था यह उतना घातक नहीं है। अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि राज्‍य में जब कॉन्‍टैक्‍ट ट्रेसर्स केसेज के बारे में पता कर रहे थे तो उसी समय एक ऐसा व्‍यक्ति सानमे आया, जिसे देखकर लगा कि शायद वह कोविड-19 से संक्रमित हो गया है। एडीलेड के वुडविले पिज्‍जा बार में पार्ट टाइम काम करने वाला एक सिक्‍योरिटी गार्ड यूके से लौटे व्‍यक्ति के संपर्क में आया था। यह व्‍यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हो गया था। एक दूसरा वर्कर जिसकी अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है, क्‍वारंटाइन होटल में था और यहां पर संक्रमित हो गया। अथॉरिटीज ने बताया कि इस व्‍यक्ति की तरफ से उन्‍हें बताया गया कि उसने बस वुडविले पिज्‍जा बार से पिज्‍जा खरीदा है। जबकि जांच में पता लगा कि इस व्‍यक्ति ने वहां पर कई शिफ्ट्स में काम किया था। अथॉरिटीज की वजह से उस पिज्‍जा बार की ठीक से जांच की गई जहां पर व्‍यक्ति कोरोना वायरस के संपर्क में आया था।

अब हजारों लोगों को तलाशना है

प्रीमियर स्‍टीवन मार्शल की मानें तो अगर इस व्‍यक्ति ने कॉन्‍टैक्‍ट ट्रेसिंग टीम को सच बता दिया होता तो उन्‍हें छह दिनों का लॉकडाउन नहीं लगाना पड़ता। अथॉरिटीज की अब सबसे बड़ी चिंता है कि उन्‍हें एक पूरे ग्रुप का पता लगाकर आइसोलेट करना है जो इस पिज्‍जा वर्कर के संपर्क में आए हैं। स्‍टीवन मार्शल ने बताया है कि अगले 24 से 36 घंटों तक उन्‍हें उन लोगों का पता लगाना है और उनकी पहचान करनी है ताकि वायरस के एक खास स्‍ट्रेन को कम्‍युनिटी में फैलने से रोका जा सके। कॉन्‍टैक्‍ट ट्रेसिंग टीम ने पिज्‍जा वर्कर को बैठाकर उसका इंटरव्‍यू किया था। एक और टीम ने इंटरव्‍यू से मिली जानकारी को परखा लेकिन टीम जवाबों से संतुष्‍ट नहीं थी। साउथ ऑस्‍ट्रेलिया के पुलिस कमिश्‍नर ग्रांट स्‍टीवेंस ने बताया है कि टीम को जो जवाब मिले, उससे लगा कि कुछ गड़बड़ है। टीम दोबारा उस व्‍यक्ति के इंटरव्‍यू के लिए गई और तब उसने बताया कि उसने पिज्‍जा बार में कई शिफ्ट में काम किया है। स्‍टीवन मार्शल के मुताबिक अभी तक कह पाना मुश्किल है कि इस व्‍यक्ति ने किस मंशा के तहत ऐसा किया है। अथॉरिटीज अब उन हजारों लोगों का पता लगा रही हैं जो वुडविले पिज्‍जा बार में गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+