अमेरिका में सुरक्षित नहीं हिंदू मंदिर फिर लिखा गया विवादित संदेश
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का दोहरा रवैया एक बार फिर से दुनिया के सामने आ गया है। अमेरिका में एक बाद के हिंदू मंदिरों पर हमले हो रहे हैं जो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमेरिका के उत्तरी टेक्सास के ओल्ड लेक हाईलैंड स्थित हिंदू मंदिर पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की है।

मंदिर में की दीवार पर क्रास के निशान को स्प्रे पेंट से बनाया गया है। साथ ही 666 को दीवार पर स्प्रे किया गया है। मंदिर के रखरखाव बोर्ड के सदस्य कृष्ण सिंह का कहना है कि उन्होंने पिछले हफ्ते मंदिरों पर विवादित भित्ती चित्र भी दिखे थे।
गौरतलब है कि हाल ही में भारत के दौरे पर आये बराक ओबाम ने भारत में सभी धर्मों के प्रति संवेदनशील होने की की बात कही थी। लेकिन अमेरिका में लगातार दो बार हिंदू मंदिर पर इस तरह का हमला हुआ है लेकिन बराक ओबामा अभी तक इन घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं।
अमेरिका में इस तरह की यह तीसरी घटना है। इससे पहले वाशिंगटन में फरवरी में एक मंदिर पर विवादित संदेश लिखा गया था। 15 फरवरी को इस घटना के बाद 26 फरवरी को एक बार फिर एक हिंदू मंदिर पर हमला हुआ था और मंदिर की दीवार की ईटों को तोड़ दिया गया था और इस पर भय लिख दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications