ISIS ने ट्विटर पर पूछा कैसे हो पायलट की हत्‍या, दें अपने सुझाव

अम्‍मान। खतरनाक आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने निर्दयता और निर्ममता की सारी सीमाओं को पार कर दिया है। आईएसआईएस ने माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोगों से पूछा है कि वह उसे सलाह दें कि कैसे वह पिछले दिनों पकड़े गए जॉर्डन के पायलट का कत्‍ल कर सकते हैं।

jordon-pilot-isis-twitter

इराक और सीरिया जैसे देशों में जून से ही आतंक बनाने वाले आईएसआईएस ने अब इंटरनेट की दुनिया में भी अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया है। आईएसआईएस के सपोर्टर्स ने अरबी भाषा में लिखी एक पोस्ट को कई रि-ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लिखा है ‘जॉर्डन के पायलट को मारने के तरीके पर अपना सुझाव दें।'

इस पोस्ट के बाद आईएसआईएस के कई सपोर्टर्स ने मोआज नाम के पायलट फर्स्ट लेफिटनेंट मुआथ अल खासेसबेह को मारने के तरीके बताते हुए बड़ी ही डरावनी तस्वीरें और कई सुझाव पोस्ट किए हैं। जॉर्डन के इस पायलट को आईएसआईएस ने 24 दिसंबर को बंधक बनाया था।

इस पायलट का एयरक्राफ्ट सीरिया के रक्का प्रांत में गिरा था जो आईएसआईएस के कब्जे वाले इलाकों की राजधानी मानी जाती है। आईएसआईएस ने इस एयरक्राफ्ट को मार गिराने का दावा किया है लेकिन अमेरिका ने उसके इस दावे को खारिज किया है। वहीं इस पायलट के पिता ने भी आईएसआईएस से अपने बेटे के लिए रहम की अपील की थी।

वहीं दूसरी तरफ आईएसआईएस ने इस पायलट का इंटरव्‍यू अपनी एक इंग्लिश मैगजीन में पब्लिश किया है। इस मैगजीन में उसने पायलट से सवाल किया है कि क्‍या उसे पता है कि आईएसआईएस उसके साथ क्‍या बर्ताव करने वाला है। इस पर पायलट ने जवाब दिया कि हां आईएसआईएस मुझे मार डालेगा।

इस इंटरव्‍यू में ही पायलट ने बताया है कि उसका एफ-16 एयरक्राफ्ट किसी मिसाइल से टकराकर गिर गया था। इस इंटरव्‍यू में पायलट ने अपनी जिंदगी के कुछ खास पलों का जिक्र भी किया है।

पायलट ने बताया है कि वह अमेरिका के सैनिकों के साथ ही खाना खाता था। हालांकि जॉर्डन की ओर से अभी तक किसी भी तरह की कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है। यह पहला मौका है जब जॉर्डन ने किसी अंतराष्‍ट्रीय पायलट को बंघक बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+