आज के दिन राष्ट्रपति ओबामा ने रचा था एक इतिहास
वाशिंगटन। आज चार नवंबर 2008 को अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक इतिहास रचा। आज से सात वर्ष पहले इसी दिन अमेरिका को राष्ट्रपति के तौर पर बराक ओबामा जैसे लीडर मिला था। ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति के तौर पर इस पद पर आए थे।

इसके बाद नवंबर 2012 को दोबारा ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने और फिर से उन्होंने देश को एक नए रास्ते की ओर अग्रसर किया। कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले ओबामा डेमोक्रेट्स हैं।
हालांकि कई बार कई नीतियों को लेकर उनकी आलोचना भी होती है लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि ओबामा एक बेहतरीन लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं।
अगले वर्ष अमेरिका में फिर से राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। ओबामा ने चार नवंबर 2008 को जब जीत हासिल करने के बाद पहली स्पीच दी तो युवाओं में उनके लिए एक अलग ही क्रेज नजर आने लगा था।
ओबामा ने उस समय इस जीत को अमेरिका के नागरिकों की जीत बताया था। उस समय चुनावों में दिया गया उनका स्लोगन, 'यस वी कैन' भी काफी हिट हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications