उत्तर कोरिया को रोकने के लिए जापान ने तैनात किया मिसाइल-डिफेंस सिस्टम

नई दिल्लीः हाल ही में उत्तर कोरिया ने जापान पर मिसाइल हमला किया था। हमलों से बचने के लिए जापान ने मंगलवार को उत्तरी द्वीप होकैडो में एक मोबाइल मिसाइल-डिफेंस सिस्टम तैनात किया है। ये मोबाइल मिसाइल-डिफेंस सिस्टम 20 किलोमीटर तक वार करने में सक्षम है। जापान पर हुए हमले की पूरी दुनिया ने कड़ी निंदा की थी। इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में भी उठाया गया है।

on north korea flight path japan deploys missile interceptor near

राजधानी जापान की सुरक्षा के लिए जापान की सरकार ने चार और पीएसी-3 यूनिट को को टोक्यो की सुरक्षा के लिए तैनात किया है। बता दें जापान के पास कुल 34 पीएसी-3 यूनिट हैं जो बहुत ताकतवर मानी जाती हैं।

जापान के पास एक ताकतवर युद्ध दस्ता है। जापान के पास दो चरणों का मिसाइल सिस्टम है। एक में स्टैंडर्ड मिसाइल-3 इंटरसेप्टर और दूसरा पीएसी-3, ये दोनों ही सुरक्षा के लिहाज से बहुत ताकतवर मानी जाती हैं। स्टैंडर्ड मिसाइल-3 में किसी भी मिसाइल को समुद्र में गिराने की ताकत है।

वहीं अगर ये मिसाइल समुद्र से बच जाती है तो पीएसी-3 सतह से हवा में मार मिसाइल को तबाह कर सकता है। जापाने के रक्षा मंत्री सुनौरी ओनोदेरा का कहा है सुरक्षा को देखते हुए पीएसी-3 को दक्षिणी होकैडो के हाकोडेट बेस पर तैनात किया है।

बता दें उत्तर कोरिया ने जापान को कुछ समय समुद्र में डुबोने की धमकी भी दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए जापान ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाया है। समुद्र में डुबोने की धमकी पर जापान के पीएम शिंजो आबे ने कहा कि वो ऐसी धमकियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+