इराक पर एक्शन के लिए तैयार ओबामा, भेजेंगे सेना

barack obama
नयी दिल्ली। इराक की बिगड़ती स्थिति को सुधारने के लिए अमेरिका आगे बढ़ रहा हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इराक में सैन्य कार्रवाई के लिए हामी भर दी है। उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका इराक पर निर्धारित एवं सीमित सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी सेना इराक नहीं जाएगी।

इराक में सुन्नी आतंकवादियों के रुख पर अपना पक्ष रखते हुए ओबामा ने कहा कि इराकी सेना की सहायता के लिए 300 सैन्य सलाहकारों को इराक भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इराक में सभी समुदायों की भागीदारी की सरकार बनाने सहित कई द्विपक्षीय मांगों के लिए विदेश मंत्री जान कैरी को भी वहां भेजा जाएगा।

ओबामा ने कहा कि इराक में गृहयुद्ध को रोकना अमेरिकी हित में है। हलांकि ओबामा ने साफ कर दिया कि सैन्य सलाहकार लड़ाकू सैनिक नहीं है और उनकी जिम्मेदारी अलग है। ओबामा प्रशासन मलिकी से नई सरकार में सुन्नी और कुर्द समुदाय के लोगों को शामिल करने की भी मांग करेगा। इससे पहले ओबामा ने विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले के इराक के अनुरोध पर सैन्य कमांडरों और सांसदों से राय मशविरा किया।

वहीं भारत ने साफ किया है कि अगर इराक में संकट बढ़ा तो भारत मध्यपूर्व के अन्य देशों से निर्यात बढ़ा सकता है। अभी सऊदी अरब के बाद इराक भारत को सबसे ज्यादा तेल की आपूर्ति करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+