ओबामा ने पुतिन से की 'आखिरी' मीटिंग, 4 मिनट तक हुई बात

मीटिंग में दोनों के बीच करीब 4 मिनट तक बात हुई थी। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच मतभेदों पर बात की गई।

पेरू। रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ अपनी आखिरी मीटिंग की। इस मीटिंग में दोनों के बीच करीब 4 मिनट तक बात हुई थी। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच मतभेदों पर बात की गई।

obama putin

पेरू की राजधानी लीमा में हुई इस अंतरराष्ट्रीय एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC यानी एपेक) समिट में ओबामा ने व्लादिमिर पुतिन से कहा कि वाशिंगटन और मॉस्को को साथ काम करने की जरूरत है। ऐसा इसलिए ताकि सीरिया में हो रही हिंसा और लोगों को हो रही परेशानियों पर लगाम लगाई जा सके।

आपको बता दें कि रूस की सेना सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद की सेना को मदद मुहैया करा रहा है, जबकि अमेरिका वहां के विद्रोहियों को मदद पहुंचाता है।

वाइट हाउस के अनुसार दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच यह 'इनफॉर्मल' मीटिंग चार मिनट तक चली। इस मीटिंग में रूस द्वारा यूक्रेन में रूसी सेना के अतिक्रमण को लेकर भी चर्चा की गई।

शी जिनपिंग से भी की मुलाकात

पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित एपेक समिट में ओबामा ने शनिवार को चीन के उनके समकक्ष शी जिनपिंग से भी मुलाकात की थी। इस मुलाकात में शी जिनपिंग ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोई बात नहीं की। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध एक ठहराव की स्थिति में है, लेकिन साथ ही उन्होंने इसमें बदलाव की उम्मीद भी जताई।

वहीं ओबामा ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंध दुनिया में सबसे अधिक जरूरी है। वे बोले कि पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के विकास, ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने, इबोला की महामारी और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई जैसी कई चुनौतियों से निपटने के मामले में एक प्रभावी भागीदारी स्थापित की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+