कोर्ट ने सजा के खिलाफ खारिज की अपील, क्या अब यमन में बेटी निमिषा प्रिया को फांसी से बचा पाएगी मां?
Nurse Nimisha Priya death sentence: अरब देश यमन में भारत की एक नर्स मौत की सजा को लेकर सुर्खियों में है। नर्स को हत्या का दोषी ठहराया गया है। इस बीच नर्स ने मौत की सजा के खिलाफ अपील भी की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसी महीने सजा के खिलाफ उसकी अपील को भी खारिज कर दिया।
इस स्थिति में किसी के भी परिवार वालों पर क्या बीत सकती है, ये बात कोई भी समझ ही सकता है। ठीक इसी तरह नर्स के घरवाले भी परेशान हैं। वे किसी भी तरह से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। परेशानी ये है कि यमन जाने को लेकर भारतीयों पर लगे ट्रैवल बैन की वजह से मां वहां जा नहीं सकती।

इस बीच मां ने दिल्ली कोर्ट से गुहार लगाई है कि उसे यमन जाने की इजाजत दी जाए। ताकि वो अपनी बेटी को बचा सके। दरअसल, साल 2017में यमन में गृहयुद्यद हुआ था, उसके बाद से ही भारतीयों के वहां जाने पर बैन लगा हुआ है। अब नर्स की बेबस मां की याचिका पर हाई कोर्ट ने केंद्र को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर मां के यमन जाने के फैसले पर विचार किया जाए।
क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कि केरल की निवासी निमिषा प्रिया यमन में बतौर नर्स काम करती थी। निमिषा पर आरोप है कि साल 2017 में प्रिया ने महदी को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया था। लेकिन इसके बाद ही महदी की मौत हो गई थी। आरोप है कि बेहोशी के इंजेक्शन के ओवरडोज के चलते उसकी मौत हुई थी। इसके बाद ही प्रिया को मौत की सजा सुनाई थी। इस सजा के खिलाफ निमिषा ने यमन के सुप्रीम कोर्ट में अपील भी की थी लेकिन 13 नवंबर को उसकी अपील खारिज कर दी गई।

आर्थिक संकट के बाद भारत लौटा परिवार
न्यूज मिनट की रिपोर्ट के मुताबिक, वो अपने पति के साथ यमन गई थी। जब परिवार पर यमन में आर्थिक संकट आया तो परिवार घर लौट आया और निमिषा वहीं रुक गई। इसके बाद साल 2014 में निमिषा ने क्लीनिक खोलने के लिए तलाम अब्दो महदी से संपर्क किया, जो निमिषा के पति का दोस्त था। लेकिन बाद में 2015 में उसने अपने दोस्त अब्दुल हनान की मदद से क्लीनिक खोल दिया।
क्लीनिक खोलने के लिए निमिषा को तलाल से कोई मदद नहीं मिली। लेकिन जब निमिषा का क्लीनिक चलने लगा तो वो एक हिस्सा मांगने लगा। इसके बाद उसने निमिषा को परेशान करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं तलाम ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनवाकर ये दावा तक किया कि वो उसकी पत्नी है।
तलाल की हुई गिरफ्तारी
इसके बाद निमिषा की शिकायत के बाद तलाल को गिरफ्तार कर दिया गया। जैसे ही वो जेल से बाहर आया, उसने निमिषा का पासपोर्ट अपने पास रख लिया। इसके बाद निमिषा ने उसे नशीला इंजेक्शन दिया ताकि उसे काबू में कर सके। इसके बाद गलती से दवाइयों के ओवरडोज से तलाल की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications