नर्स ने जीता इंटरनेट पर लोगों का दिल, कैंसर पेशेंट को खुश करने के लिए किया डांस, Video
Nurse Dance With Cancer Patient Video: आज के दौर में मोबाइल से बढ़ा मनोरंजन का साधन कोई नहीं है और सोशल मीडिया से बड़ा प्लेटफॉर्म। आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है, जिन्हें देख यूजर्स काफी रोमांचित होते हैं। हालांकि कुछ वीडियोज भावुक भी कर देने वाली होती हैं। ऐसी एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसने सभी का दिल जीत लिया।
किसी मरीज के लिए कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ना बहुत बड़ा काम है, क्योंकि यह बीमारी ना सिर्फ शरीर बल्कि इंसान के हौंसलों को भी ध्वस्त कर देती है। इस बीच कैंसर पीड़ित शख्स को एक नर्स के साथ डांस करते देखा गया है। जो कि आशा की एक किरण है।

नर्स ने किया डांस
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कैंसर पेशेंट कीमोथेरेपी सेशन के दौरान नर्स के साथ खुश होकर डांस करता नजर आ रहा है। मरीज को खुशी महसूस कराने के लिए नर्स ने बेहद शानदार कदम उठाया।
कीमोथेरेपी सेशन के बीच कैंसर रोगी को नर्स के साथ डांस का आनंद लेते हुए देखना लोगों को सुकून पहुंचा रहा है। वीडियो कोलंबिया के एक अस्पताल की है, जिसे गुड न्यूज रिपोर्ट्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
अस्पताल का बदला माहौल
मरीज का जेसन है, जिसे लेकर बताया गया कि, "अपने कीमोथेरेपी के दौरान, जेसन आमतौर पर एक अलग कमरे में रहता है, लेकिन यह दिन अलग था। कोलम्बिया का वह अस्पताल, जहाx उनका इलाज होता है, इस तरह की गतिविधियां आयोजित कर रहा है, जो रोगियों की प्रगति में मदद करती हैं और उपचार और सेंशन को अधिक सहनीय और खुशहाल बनाती हैं!"
1 अप्रैल को ऑनलाइन सामने आए इस वीडियो के तुरंत बाद यह हजारों बार देखे जाने के साथ तेजी से वायरल हो गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा कमेंट सेक्शन में दिल के इमोटिकॉन्स पोस्ट कर रहे हैं। इसी के साथ और लोगों ने वीडियो की सराहना करते हुए इसे "अद्भुत" बताया।












Click it and Unblock the Notifications