सामान्य से युद्ध को न्यूक्लियर वॉर में बदल सकते हैं पाकिस्तान के परमाणु हथियार

वॉशिंगटन। अमेरिकी थिंक टैंक ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के बारे में बेहद ही अहम बात कही गई है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से संभावित खतरों की बात कही गई है। इस रिपोर्ट को इसी महीने जारी किया गया है, जिससे पाकिस्तान पर एक सवालिया निशान खड़ा होता है।

परमाणु युद्ध करवा सकता है पाक
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार न सिर्फ क्षेत्र की सुरक्षा में खतरा हैं, बल्कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार किसी भी लड़ाई को परमाणु युद्ध तक ले जाने का एक जरिया हैं। यह रिपोर्ट अटलांटिक काउंसिल ने जारी की है और इसका नाम एशिया इन सेकंड न्यूक्लियर ऐज रखा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि अभी तक पाकिस्तान में अपनी परमाणु हथियार योजना का संचालन शुरू नहीं किया है।

भविष्य में पाकिस्तान हो सकता है खतरनाक
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि क्षेत्र को सबसे बड़ा खतरा बड़े परमाणु हथियारों से नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा कर रहे संस्थानों की स्थिरता को लेकर है। रिपोर्ट के अनुसार भविष्य में पाकिस्तान की स्थिरता का कोई भी अनुमान लगाना आसान नहीं है।

खुद के आतंकवाद से उन्हें भी हुआ नुकसान
रिपोर्ट में यह भी कहा है कि पिछले चार दशकों में पाकिस्तान ने आतंकवाद के जरिए अफगानिस्तान और भारत में अशांति फैलानी चाही है, उससे खुद उसे भी नुकसान हुआ है। हमले पाकिस्तान में भी किए गए हैं। कुछ हमले तो ऐसे संवेदनशील सैन्य अड्डों पर हुए हैं, जहां पर हो सकता है कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार रखे हुए हों। यह भी कहा गया है कि ये सभी हमले पाकिस्तान के ही लोगों की मदद से हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications