दुनिया में परमाणु हथियारों की खतरनाक दौर शुरू, चीन ने 60 बनाए, कंगाल पाकिस्तान ने भी भारत को छोड़ा पीछे
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पूरी दुनिया में तनाव का माहौल है। जियोपॉलिटिक्स में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इस इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पता चला है कि चीन तेजी से परमाणु हथियार बना रहा है।
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पूरी दुनिया में तनाव का माहौल है। जियोपॉलिटिक्स में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इस इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक सिर्फ एशिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ऑपरेशनल परमाणु हथियारों का जखीरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस रिपोर्ट में भारत, पाकिस्तान, चीन समेत कई देशों के परमाणु हथियारों के जखीरों के बारे में बताया गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी इस रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन बहुत तेजी से परमाणु हथियार बना रहा है।

इस रिपोर्ट में पिछले एक साल में बनाए गए परमाणु हथियारों की संख्या को बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ चीन ने ही नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान ने भी पिछले एक साल में परमाणु हथियारों की संख्या को बढ़ाया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 86 नए हथियारों में से पाकिस्तान के पास 5 और चीन के पास करीब 60, उत्तर कोरिया के पास 5 और रूस के पास 12 परमाणु हथियार हैं। वहीं भारत ने 4 परमाणु हथियार विकसित किए हैं।
SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया ही नहीं बल्कि दुनिया के बाकी देशों में भी परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ता जा रहा है। SIPRI ने इसे मानवता सबसे खतरनाक दौर बताया है।
SIPRI के अनुसार, 9 परमाणु शक्तियों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, भारत, इजरायल, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान, रूस और अमेरिका में परमाणु हथियारों की कुल संख्या 12,512 है।

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ समय पहले परमाणु हथियारों की होड़ में कुछ कमी आई थी लेकिन अब ये ट्रेंड बदल रहा है और फिर से परमाणु हथियारों की रेस शुरू हो चुकी है।
SIPRI का कहना है कि रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से देश परमाणु हथियारों की जानकारी देने में भी कतरा रहे हैं। 2021 में UNSC के सदस्य देशों ने परमाणु हथियारों को कम करने का वादा किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक सालों में रूस के पास परमाणु हथियारों की संख्या 4,477 से बढ़कर 4,489 हो गई है। इस लिस्ट में अमेरिका दूसरे नंबर पर है जिसके पास वर्तमान में 3,708 परमाणु हथियार हैं। बीते साल चीन के परमाणु भंडार में 350 हथियार थे, जो अब 410 हो चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास परमाणु हथियारों की संख्या 164 हो चुकी है। पाकिस्तान के पास भारत से 6 अधिक परमाणु हथियार हैं। SIPRI ने बताया है कि दुनिया के 90 फीसदी परमाणु हथियार रूस और अमेरिका के पास हैं।












Click it and Unblock the Notifications