रूस के दौरे पर नहीं जाएंगे NSA अजित डोभाल, इस वजह से रद्द हुआ दौरा, क्या है मामला?
NSA Ajit Doval Russia Visit: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल रूस की राजधानी मास्को में 27 से 29 मई 2025 तक आयोजित होने वाली 13वीं अंतरराष्ट्रीय बैठक हाई रिप्रजेंटेटिव्स फॉर सिक्योरिटी इशूज में हिस्सा नहीं लेंगे। सूत्रों के अनुसार, डोभाल की इस यात्रा को उनके मौसमी फ्लू की वजह से रद्द किया गया है। सूत्रों ने बताया कि, NSA अजित डोभाल को इस बैठक में भाग लेना था, लेकिन मौसमी फ्लू की स्थिति के चलते वे इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, डोभाल जल्द ही रूस के साथ रणनीतिक और सुरक्षा मामलों पर द्विपक्षीय बातचीत की उम्मीद रखते हैं।
डोभाल के रूस जाने की थी चर्चा
पिछले हफ्ते यह संकेत दिए गए थे कि अजित डोभाल (NSA Ajit Doval) इस सप्ताह रूस की यात्रा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सेंट पीटर्सबर्ग में BRICS सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के दौरान डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी और दोनों नेताओं के बीच हाथ मिलाने की तस्वीरें वायरल हुई थीं।

रूस में भारतीय दूतावास द्वारा टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा गया था कि, राष्ट्रपति पुतिन ने भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की सराहना की थी और द्विपक्षीय संबंधों में सुरक्षा मामलों की अहम भूमिका को रेखांकित किया था। उन्होंने भारत की ओर से इस क्षेत्र में संवाद बनाए रखने के प्रयासों की भी सराहना की थी।
ये भी पढ़ें Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन ने 303-303 सैनिकों की अदला-बदली की, जानिए क्या है पूरा मामला?
BRICS बैठक के दौरान डोभाल ने रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सेर्गेई शोइगु से भी मुलाकात की थी। उस बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास पर आधारित बहु-स्तरीय राजनीतिक संवाद की महत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया था।
रूसी दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया कि, नई दिल्ली विश्व मंच पर मास्को के समान विचारधारा वाले प्रमुख साझेदारों में से एक है, जिसकी मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। दोनों देश 21वीं सदी की चुनौतियों का मिलकर सामना कर रहे हैं। बयान में यह भी जोड़ा गया कि जुलाई में हुए भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन को भी खास महत्व दिया गया है।
ये भी पढ़ें Russia Ukraine War: पुतिन के हेलीकॉप्टर पर ड्रोन अटैक, रुसी वायु सेना ने यूक्रेनी साजिश को किया विफल












Click it and Unblock the Notifications