'NASA की आंख' से अब रंगीन दिखेगी गैलेक्सी, साइंटिस्ट्स भी बेसब्री से कर रहे इंतजार
नई दिल्ली, 11 जुलाई। एयरोस्पेस और रक्षा उपकर बनाने वाली कंपनी नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन (Northrop Grumman) ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के लिए वेब के शोकेस बनाया है। इसके डेब्यू के लिए स्पेस से जुड़े पांच विषयों की सूची कंपनी ने जारी की है। शुरूआती दौर में इस खास टेलीस्कोप का परीक्षण इन्हीं चुनिंदा सब्जेक्ट्स पर किया जाना है।

दुनिया देखेगी अंतरिक्ष की रंगीन तस्वीरें
मंगलवार को जेम्स वेब टेलीस्कोप का अभियान शुरू होते ही स्पेस की शानदार तस्वीरें देखी जा सकती हैं। इससे पहले वेब टेलीस्कोप की फोटोग्राफी टीम ने वेब की क्षमताओं को दिखाने के ये तस्वीरें शेयर की हैं।
6.5 लंबा है जेम्स वेब टेलीस्कोप
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का नया टेलीस्कोप जेम्स वेब पूरी तरह तैयार है। इसे इस तरह विकसित किया गया है कि ये चारों तरफ केंद्रित है। स्पेस में हर दिशा में नजर रखने के लिए इसे सक्षम बनाया गया है। पृथ्वी से एक लाख मील से अधिक दूर की तस्वीरें ये कैद कर सकता है। इसका डिस्प्ले भी काफी बड़ा बनाया गया है। यह टेलीस्कोप 6.5 मीटर लंबा है।

NASA का है ये उद्देश्य
जेम्स वेब टेलीस्कोप के जरिए अब अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को आकाशगंगा समेत स्पेस जुड़े तथ्यों को समझने में आसानी होगी। नासा नासा यही दिखाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी ने टेलीस्कोप की वेधशाला से पहली कलफुल तस्वीरें जारी की हैं।

जेम्स वेब के अभियान का लाइव टेलीकॉस्ट
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार 12 जुलाई को पूर्वाह्न 10:30 बजे जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से पहली पूर्ण-रंगीन छवियां और स्पेक्ट्रोस्कोपिक डेटा जारी करने की योजना बनाई है। इसे NASA.gov और एजेंसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन लाइव प्रसारित किया जाएगा।

पृथ्वी से 10 लाख मील दूर वेब टेलीस्कोप स्थापित
जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कॉप अब पृथ्वी से लगभग दस लाख मील की दूरी पर स्थित है। अप्रैल में अंतरिक्ष एजेंसी और उसके सहयोगियों ने टेलीस्कोप लॉन्च किए पहली तस्वीर ऑप्टिकल टेलीस्कोप की प्रक्रिया पूरा होने के बाद ली गई थी। नासा वेब ऑपरेशंस साइंटिस्ट जेन रिग्बी बताते हैं कि वेब टीम ने किसी भी वैज्ञानिक कारण से 2MASS J17554042+655127 नाम के स्टार का चयन नहीं किया।

टेलीस्कोप बनाने वाली साइंटिस्ट ने क्या कहा?
वेब कैमरा बनाने वाली साइटिंट्स की टीम की प्रमुख मार्सिया रिकी ने कहा था कि इस वेब कैमरे से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है। ये नए तरीके से स्पेस को दिखाने वाला है। ये बेहत अच्छी बात है। वहीं JWST मिशन के प्रबंधकों ने कहा है कि दूरबीन के पास पर्याप्त ईंधन है। ये लंबे समय तक तस्वीरें भेजने में सक्षम है। इससे पहले के वर्जन हबल स्पेस टेलीस्कोप ने 30 से अधिक वर्षों के बाद भी पृथ्वी से लगभग 300 मील ऊपर कक्षा में काम कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications