अब बच्चों को सेक्स स्लेव्स के तौर पर यूज करने लगा तालिबान
काबुल। तालिबान दक्षिणी अफगानिस्तान में पुलिस पर हमला करने के लिए अब चाइल्ड सेक्सुअल स्लेव्स का प्रयोग करने लगा है। इस तरीको को अफगानिस्तान में 'बच्चा बाजी' कहते हैं।

क्या है बच्चा बाजी
'बच्चा बाजी' में लड़के सुरक्षा बलों के दल में घुसपैठ करते हैं। यह जानकारी कई ऑफिसर्स और इस तरह के हमलों में बचे लोगों ने दी है। अफगानिस्तान के उरूजगान प्रांत में अब इस तरह की प्रथा को घुसपैठ के लिए अंजाम दिया जाने लगा है।
यहां पर पुलिस कमांडर्स के लिए बच्चा बेरीश यानी बिना दाढ़ी वाले लड़के को सेक्सुअल अट्रैक्शन की चीज बनाकर भेजा जाता है।
दो वर्षों तक हुआ लड़कों का प्रयोग
इस प्रांत के सिक्योरिटी ऑफिर्स के मुताबिक तालिबान ने करीब दो वर्ष तक ट्रोजान हार्स हमले में इस तरह के लड़कों का प्रयोग किया। उन्होंने जनवरी में कम से कम छह और अप्रैल में एक हमले में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी।
तालिबान ने कर दिया था बैन
उरूजगान के पुलिस चीफ रहे गुलाम शेख रोघ लेवनई ने बताया कि तालिबान चौकियों में घुसने, हत्या करने, मादक पदार्थ को लाने और पुलिसकर्मियों को जहर देने के लिए खुबसूरत और सुंदर लड़कों को भेजता रहा है। वर्ष 1996-2001 के अपने शासन के दौरान तालिबान ने बच्चा बाजी को बैन कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications