अमेरिका, ब्रिटेन के बाद अब ISIS ने रूस को भी दी चेतावनी

अमेरिकी पत्रकार स्टीवन सोटलॉफ के सिर कलम के वीडियो में अमेरिका को दूसरी बार चेतावनी देने के बाद आईएसआईएस ने रूस की ओर भी निशाना साधा है। आईएस आतंकियों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी दी है कि वे सीरिया के राष्ट्रपति बसर-अल-असद का समर्थन करना बंद कर दें।

putin

आईएसआईएस द्वारा जारी संदेश में उन्होंने कहा कि,''ये मैसेज आपके लिए है पुतिन। अल्लाह की अनुमति से हम चेचन्या और काकेकश को मुक्त कर देंगे। आईएसआईएस की पहचान कोई नहीं मिटा सकता। यह है और अल्लाह की मदद से इसका प्रसार होता रहेगा। आपकी कुर्सी खतरे में हैं और जल्द ही आपकी गद्दी छिन जाएगी। अल्लाह की मर्जी के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।'' इस वीडियो में आतंकी सीरिया में एक रूस निर्मित बने लड़ाकू विमान के कॉकपिट में बैठा नजर आ रहा है।

आतंकियों ने यह चेतावनी भरा संदेश व्लादिमीर पुतिन को बसर-अल-असद के साथ व्यक्तिगत संबंध होने के कारण दिया है। जिसमें वे रूस द्वारा भेजे गए लड़ाकू विमान में बैठे नजर आ रहे हैं। पुतिन भी आतंकियों के निशाने पर आ गए हैं। पुतिन ने कई बार आतंकियों द्वारा दक्षिणी रूस के कई क्षेत्रों और चेचन्या में पैठ बनाने के मंसूबों में पानी फेरा है।

आपको बता दें, सोटलॉफ के सिर कलम करने के वीडियो में आईएसआईएस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन को भी चेतावनी दी थी। जिसमें उन्होंने एक ब्रिटिश नागरिक का सिर कलम करने की धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+