दिल्ली, बीजिंग के बाद अब तेहरान वायु प्रदूषण की चपेट में
तेहरान। भारत की राजधानी दिल्ली और चीन की राजधानी बीजिंग के बाद अब ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदूषण की वजह से मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईरान की सरकार ने राजधानी तेहरान और उसके आसपास के इलाकों में दो दिन के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

ईरान में यह कदम दम धुंध और प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर को देखते हुए लिया गया है। तेहरान में वायु प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन के मान्य स्तर से तीन गुना ज्यादा। अलबोर्ज पहाड़ी से घिरे तेहरान की अनुमानित आबादी 1.2 करोड़ है।
शहर में कारों की संख्या लगभग 60 लाख और मोटरसाइकलों की संख्या 20 लाख के आसपास है।पुराने वाहन और इमीशन नियमों को ठीक से लागू न किया जाना ईरान में प्रदूषण के बड़े कारण माने जाते हैं।
रॉयटर्स के अनुसार पिछले महीने ही ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खमेनाई ने कुछ पर्यावरण नीति निर्देश जारी किए थे।
सरकार से स्वच्छ ऊर्जा में निवेश बढ़ाने को कहा था। तेहरान के अलावा चीन की राजधानी बीजिंग और भारत की राजधानी दिल्ली बढ़ते प्रदूषण और धुंध को लेकर इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications