OpenMinded.com मतलब बीवी को बताकर दूसरी संग रोमांस कीजिये

नई दिल्ली। हाल ही में ऑनलाइन डेटिंग साइट 'ऐशले मेडिसन' के हैक होने की खबर से लोगों के बीच खलबली मच गई थी क्योंकि इसकी वजह से लोगों को वो राज खुलने का डर था जो उन्होंने लंबे अरसे अपने घर और अपनी पत्नियों से छुपा रखा था।

लेकिन आज कल अमेरिका में एक और एथिकल चीटिंग साइट चर्चा में आयी है जिसका नाम है OpenMinded.com, जिसमें कहा जा रहा है कि इसमें पाटनर्स अपनी पाटनर्स को बताकर , उनसे आज्ञा लेकर खुले आम फ्लर्ट और डेटिंग करते हैं।

इसके बारे में इस वेबसाइट के फाउंडर ब्रेंडन वेड (45) ने कहा कि अब वो वक्त नहीं रहा जिसनें कोई आदमी एक महिला के साथ पूरा जीवन बिता देते थे, फाउंडर ने कहा मैं खुद तीसरी पत्नी के साथ हूं इसलिए मैंने इस बात को समझते हुए यह वेबसाइट बनायी है और मेरे हिसाब से यह गलत भी नहीं है और मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि इसे डेढ़ लाख लोग यूज करते हैं। इनमें से आधे से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिनका कोई साथी है या वो शादी शुदा हैं या लिव इन में रहते हैं।

इस साइट पर महिलाओं से ज्यादा पुरूष हैं और युवाओं की संख्या ज्यादा है जिनकी उम्र 18-25 के बीच में हैं, ब्रेंडन के हिसाब से अगर आप किसी को बताकर किसी दूसरे के साथ डेटिंग कर रहे हैं तो यह तो ओपन रिलेशनशिप हुआ है जिसमें किसी को कोई पछतावा नहीं होता है इसलिए इस वेबसाइट का विरोध नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+