अब आईआरसीटीसी से बुक करवाएं रेडियो टैक्सी
नई दिल्ली। अब आईआरसीटीसी के जरिये आप रेडियो टैक्सी भी बुक कर सकते हैं। IRCTC की ओर से एक बयान आया है कि भारतीय रेलवे ने रेडियो टैक्सी संचालकों - ईजी कैब्स, मेरू कैब्स और मेगा कैब्स- के साथ साझेदारी की है जिसके जरिये अब आप रेडियो टैक्सी बुक कर सकते हैं। जिसे आप IRCTC की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
ऐसा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर किया गया है। IRCTC के बयान में कहा गया है कि यह सारी कैब देश की जानी मानी रेडियो टैक्सियां हैं जो सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस को फॉलो करती है इसलिए IRCTC ने इन लोगों से हाथ मिलाया है।
यह सुविधा अगले महीने से सक्रिय हो जायेगी। अभी रेडियो टैक्सी सेवा को दिल्ली/एनसीआर में शुरू किया गया है, लेकिन इसे बहुत जल्द देश के दूसरे शहरों में शुरू किया जायेगा। आपको बता दें कि रेडियो टैक्सी सेवा 23 रूपये प्रति किलोमीटर की रफ्तार से दिन में और रात में 11 बजे से सुबह छह बजे के बीच 28.50 रूपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से यात्रियों के लिए उपलब्द्द रहेगी।













Click it and Unblock the Notifications