आप से न हो सका तो क्‍या यह एप रखेगी गर्लफ्रेंड को खुश

कैलिफोर्निया। अक्‍सर लड़कों को अपनी गर्लफ्रेंड से एक ही ताना सुनने को मिलता है, 'बड़े बिजी हो कि एक मैसेज नहीं कर सकते थे।' अब कुछ लड़के जहां बिजी होकर उन्‍हें टालने की कोशिश करते हैं तो कुछ वाकई बिजी होते हैं। इन्‍हीं कुछ 'वाकई बिजी लड़कों' के लिए अब एक एप बाजार में आ गई है। ब्रो एप, सिर्फ लड़कों के लिए बनाई गई इस एप के जरिए आपकी गर्लफ्रेंड को आपके बिजी होने पर भी मैसेजेज मिलते रहेंगे।

bro-app

अब नहीं होगी गर्लफ्रेंड से लड़ाई

एंड्रॉयड और आईफोन के लिए बनाई गई इस एप को आप अपने एंड्रॉयड और आईफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्रॉयड फोन के लिए एप फ्री है तो आईफोन पर डाउनलोड करने के लिए आपको 65 रुपए अदा करने होंगे।

इस एप को डाउनलोड करने के बाद आपको अपने दोस्‍तों के साथ मजे से हैंगआउट भी कर सकेंगे और अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज भी कर सकेंगे। इससे कभी भी आपकी गर्लफ्रेंड से लड़ाई नहीं हो सकती है।

कैसे करती है काम

अपने फोन पर इस एप को इंस्‍टॉल करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड का नंबर उसमें फीड कर दीजिए। नंबर फीड करने के बाद एप में दिए गए मैसेज में से पांच मैसेजेज सेलेक्‍ट करिए। आपको एक टाइम सेट करना होगा और वह मैसेज आपकी गर्लफ्रेंड को डिलीवर हो जाएंगे।

किस तरह के मैसेज

  • आई लव यू
  • हाय
  • आज रात का क्‍या प्‍लान
  • मिस यू
  • जिमी फॉलेन से ज्‍यादा तुमसे प्‍यार करता हूं
  • हे हनी, तुम्‍हारा दिन कैसा था
  • बस ऑफिस के लिए निकल रहा हूं

सिर्फ लड़कों के लिए

लेकिन ध्‍यान रखिए कि यह एप सिर्फ लड़कों के लिए है। सिर्फ इतना ही नहीं आप जिस भी वाई-फाई या फिर मोबाइल डाटा कनेक्‍शन को यूज करना चाहते हैं, उसे भी मैसेज में लिख दीजिए।

एक मैसेज आपके ऑफिस के वाई-फाई से कनेक्‍ट हो जाएगा। आप चाहें तो एप को पासवर्ड से प्रोटेक्‍ट भी कर सकते हैं। जैसा कि एप के होमपेज पर भी लिखा है कि एप को डाउनलोड करिए और अपने दोस्‍तों के साथ मजे से समय बिताइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+