अमेरिका में जारी है कोरोना का तांडव, 24 घंटे में 1450 की मौत, खत्म हो गई 67674 जानें

अमेरिका में जारी है कोरोना का तांडव,24 घंटे में 1450 की मौत, खत्म हो गई 67674 जानें

नई दिल्ली। अमेरिका में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले अब भी भयानक स्तर पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति कोरोना के संक्रमण को रोकने में पूरी तरह फेल नजर आए। यहां संक्रमण से लगातार लोगों की मौत हो रही है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 1450 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में रहने वाले 67674 लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। मौत का आंकड़ा धीरे-धीरे पहाड़ जैसा विशाल होता जा रहा है। अमेरिका में कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा मौतें हुई है।

 Novel coronavirus deaths in the US climb by 1,450 in the past 24 hours, 67674 People died due To Coronavirus

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार शाम साढ़े आठ बजे तक अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमण में 11 लाख 50 हजार मामले सामने आ चुके थे। इनमें से 67674 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1450 लोगों की मौत हो गई। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि साल 2020 के अंत तक अमेरिका कोरोना वैक्सीन तैयार कर लेगा। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दैनिक व्हाइट हाउस कोरोना वायरस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा था कि अमेरिका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और चीन में होने वाले वैक्सीन परीक्षणों पर ध्यान देने के बाद 'हम एक वैक्सीन के बहुत करीब हैं'।

अमेरिका के अलावा रूस में रविवार को कोरोना के 10,633 नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में रूस में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। रूस में अब कुल 134,687 मामले हो गए हैं। इनमें से आधे से अधिक मामले और मौतें मॉस्को में हुई हैं। वहीं ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण 315 और लोगों की मौत हो गई। देश में मरने वालों की संख्या 28,446 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+