कमला हैरिस ही नहीं ये सभी भारतीय दूसरे देशों में बड़े राजनीतिक पदों तक पहुंचे हैं
नई दिल्ली- अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद के लिए भारतीय-अमेरिकी महिला के रूप में कमला हैरिस का चुनाव कई मायने में पहला है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनने वाली वह पहली महिला, पहली अश्वेत महिला, पहली भारतीय-अमेरिकी और अमेरिका में पहली अप्रवासी की बेटी हैं। लेकिन, वैश्विक नेताओं के रूप में उभरे भारतीय मूल के राजनेताओं में कमला हैरिस पहली नहीं हैं। उनसे पहले भी कई ऐसे भारतीय मूल के लोग या भारतवंशी हुए हैं, जो अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में शीर्ष सियासी पदों तक पहुंच चुके हैं।
Recommended Video

प्रियंका राधाकृष्णन
प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की भारतीय मूल की पहली मंत्री हैं। चेन्नई में जन्मीं मलयाली माता-पिता की संतान 41 साल की प्रियंका को वहां डायवर्सिटी मिनिस्टर के तौर पर नियुक्त किया गया है। हाल ही में उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ है, जिसमें वह न्यूजीलैंड की संसद में पहली बार मलयालम में भाषण दे रही हैं। (तस्वीर सौजन्य-सोशल मीडिया)

प्रीति पटेल
2019 में प्रीति पटेल को यूनाइटेड किंग्डम के गृह विभाग में सेक्रेटरी ऑफ स्टेट नियुक्त किया गया। वो 48 साल की हैं। 2013 में उन्हें वहां के तत्कालीन प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने पहली बार यूके-इंडियन डायसपोरा चैंपियन नियुक्त किया था।

निक्की हेली
48 साल की निक्की हेली संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत रह चुकी हैं। इस बार अगर कमला हैरिस डेमोक्रैटिक पार्टी से अमेरिकी उपराष्ट्रपति चुनी गई हैं तो 2024 में निक्की हेली को रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का सशक्त उम्मीदवार माना जा रहा है। अमेरिका के किसी भी प्रशासन में वह कैबिनेट रैंकिंग का दर्जा पाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी थीं। वह अमेरिका की सबसे युवा गवर्नर और साउथ कैरोलिना की पहली महिला गवर्नर भी रह चुकी हैं।

ऋषि सुनक
ऋषि सुनक यूके के वित्त मंत्री हैं। वह इंफोसिस कंपनी के संस्थापक एनआर नारायणूर्ति के दामाद हैं और 2015 में कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद चुने जा चुके हैं। 40 साल के सुनक को यूके में उन्हें भविष्य के लिए प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जाता है। हालांकि, वह खुद इस बात से इनकार करते हैं कि उनकी पीएम पद पर नजर है। वो कहते हैं, 'हे भगवान! नहीं। निश्चित तौर पर नहीं, यह देखने के बाद कि पीएम को किन चीजों से गुजरना पड़ता है।'

लियो वराडकर
2017 में लियो वराडकर ने आयरलैंड के सबसे युवा और 'गे' प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया था। 41 साल के वराडकर के पिता भारतीय और मां आयरिश महिला हैं। वो पेशे से डॉक्टर हैं और 24 साल की उम्र में पहली बार काउंसिलर चुने जा चुके हैं। जून में उन्होंने पद छोड़ दिया था।

इन वैश्विक राजनेताओं के अलावा कई बड़ी ग्लोबल कंपनियों की लीडरशिप भी भारतीयों के हाथों में रही हैं। इनमें पेप्सिको में इंदिरा नूई, मास्टरकार्ड में अजय बंगा, माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला और गूगल के सीईओ पद पर सुदंर पिचाई कायम हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications