इंसान ही नहीं ये जीव भी देखते हैं सपने, गहरी नींद में फेंकते हैं पांव, रिसर्च में हुआ खुलासा
सपना कौन नहीं देखता। नींद से जागने के बाद भले ही कई बार आपको वह सपना याद रहे न रहे लेकिन जब लोग नींद में सपने देख रहे होते हैं उन्हें वह सब हकीकत लग रहा होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इंसानों की तरह कोई और भी सपना देख सकता है? वैज्ञानिकों को इस बात के कई प्रमाण मिले हैं कि मकड़ियों को भी सपने आते हैं। जब वे झपकी ले रहे होते हैं या सो रहे होते हैं तो वे न केवल आराम कर रहे होते हैं, बल्कि शायद सपने भी देख रहे होते हैं।

रिसर्च में किया गया दावा
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक डेनिएला सी. रोस्लर, जर्मनी में यूनिवर्सिटी ऑफ कोस्तान्जो के एक व्यावहारिक इकोलोजिस्ट हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ रात भर इन्फ्रारेड कैमरों के साथ बेबी जंपिंग स्पाइडर (एवरचा आर्कुआटा) को रिकॉर्ड किया। रिकॉर्ड करने के बाद उन्होंने पाया कि मकड़ी ने ऐसे लक्षणों का प्रदर्शन किया, जो मानव नींद चक्रों के समान थीं। इन लक्षणों में लेगकर्लिंग, शरीर को झटके से खींचना और आंखों की गति शामिल हैं। शोधकर्ताओं ने 8 अगस्त को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पत्रिका में प्रकाशित अपने रिसर्च में यह दावा किया है कि कूदने वाले स्पाइडर को 'REM नींद जैसी स्थिति' का अनुभव होता है। REM एक प्रकार की नींद का वह हिस्सा है जिसमें सोने के दौरान आंखों की तेज गति, अधिक सपने देखने और शारीरिक गति, और तेज नाड़ी और सांस लेने की विशेषता होती है। इसमें शरीर की मांसपेशियां शक्तिहीन होने लगती हैं, यह शरीर की अधिकांश गतिविधियों को दबा देती है, लेकिन अंगों को थोड़ा फड़फड़ाने देती है।
ये वह चरण है, जिसमें ज्यादातर लोग सपने देखते हैं। माना जाता है कि यह लर्निंग और मेमोरी रिटेंशन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। REM नींद का सबसे अधिक ध्यान देने योग्य संकेत आंखों की गति है। लेकिन शोधकर्ताओं के लिए यह निर्धारित करना मुश्किल है कि यह जानवरों की दुनिया में यह कितना व्यापक है, क्योंकि कीड़े और अधिकांश स्थलीय आर्थ्रोपोड में आंखों की गति कम होती है। अगर जंपिंग स्पाइडर की बात की जाए तो उसकी आठ आंखें उसके सिर पर टिकी होती हैं। उनके पास लंबी ट्यूब होती है जो उनके रेटिना को उनकी मुख्य आंखों के पीछे घूमने की अनुमति देती है। और यही स्थिति वैज्ञानिकों को अंदर देखने और रेटिना ट्यूबों का निरीक्षण करने की अनुमति देता है। वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि REM नींद के दौरान होने वाली आंखों की गतिविधियां स्वप्न अनुक्रमों को दर्शाती है।












Click it and Unblock the Notifications