North Waziristan Terrorists के खिलाफ सख्त कार्रवाई, Pak आर्मी ने दो दहशतगर्दों को ढेर किया

उत्तरी वजीरिस्तान में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। भीषण गोलाबारी के बीच दोनों आतंकी ढेर हो गए। पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने यह जानकारी दी। north waziristan terrorists ispr Inter Services Publi

North Waziristan Terrorists के खिलाफ सख्त कार्रवाई से Pak आर्मी को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई के दौरान दो खूंखार दहशतगर्दों को ढेर कर दिया।

north waziristan terrorists

गोला-बारूद भी बरामद

पाकिस्तान कीइंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने रविवार को कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान जिले के मीर अली इलाके में भीषण गोलीबारी के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

नागरिकों की हत्या में शामिल रहा

सेना के मीडिया विंग- ISPR ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच अंधाधुंध गोलीबारी हुई। परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गए। आईएसपीआर ने कहा कि मारे गए आतंकवादी के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। मारे गए आतंकी सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों और निर्दोष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

पेशावर में भी मारा गया आतंकी

गौरतलब है कि इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना को आतंक विरोधी कार्रवाई में कामयाबी मिली जब पेशावर के मट्टनी के सामान्य इलाके में एक आईबीओ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया था। इस संबंध में आईएसपीआर ने कहा था कि आतंकवादी सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों और निर्दोष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल रहा।

ये भी पढ़ें- Nobel laureate Svante Paabo को जश्न के दौरान तालाब में फेंका गया, देखिए वायरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+