North Macedonia Fire: उत्तरी मैसेडोनिया के नाइट क्लब में भीषण आग, 51 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

North Macedonia Fire: उत्तर मैसेडोनिया के कोचानी शहर के एक नाइट क्लब में भीषण आग लगी है। इस हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई है और वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। नाइट क्लब होने की वजह से मरने और घायल होने वालों में ज्यादातर युवा थे, जो म्यूजिक कॉन्सर्ट में आए थे।

राजधानी स्कोप्जे से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में स्थित कोचानी शहर में रविवार 16 मार्च की सुबह आग लगी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नाइट क्लब में आग की लपटें देखी जा सकती हैं, जिसमें रात के समय आसमान में घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

North Macedonia Fire
Photo Credit: फोटो क्रेडिट- एक्स

अधिकारियों ने अभी तक मरने वालों के सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्टों के मुताबिक उत्तरी मैसेडोनिया की मशहूर हिप-हॉप जोड़ी ADN के लाइव प्रदर्शन के दौरान लगभग 02:00 GMT पर आग लग गई।

कैसे लगी उत्तरी मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग?

अनुमान है कि इस कॉन्सर्ट में 1,500 लोग शामिल हुए थे, लेकिन आग लगने के बाद कई घंटों तक यह जगह जलती रही। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि शो के दौरान इस्तेमाल किए गए पायरोटेक्निक प्रभाव से आग लग सकती है।

फुटेज में स्टेज से निकली चिंगारी से छत में आग लगती दिखाई दे रही है, जिससे आग तेजी से पूरे क्लब में फैल रही है। अधिकारियों से घटना की गहन जांच करने की उम्मीद है।

आंतरिक मंत्री तोस्कोवस्की के मुताबिक, "चिंगारी से आग लगी... और आग डिस्कोथेक में फैल गई।" उन्होंने पुष्टि की कि आग संगीत समारोह के दौरान इस्तेमाल किए गए "आतिशबाजी उपकरणों" के कारण लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+