Kim Jong-Un: सैकड़ों मांओं के सामने फूट-फूटकर रोने लगे किम जोंग उन, उत्तर कोरियाई तानाशाह क्यों हुए इमोशनल?

Kim Jong-Un cries: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का एक दुर्लभ वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें एक कार्यक्रम के दौरान हजारों मांओं के सामने रोते दिखाया गया है। कार्यक्रम में भावुक किम जोंग उन, मांओं से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की विनती कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जापान और चीन की तरह, उत्तर कोरिया भी देश में गिरती जन्म दर से काफी परेशान हैं और आबादी को बढ़ाने के लिए वो मांओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की विनती करते दिख रहे हैं।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया केसीएनए के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ यह वीडियो, तब सामने आया, जब वह रविवार को प्योंगयांग में माताओं के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Kim Jong-Un cries

किम जोंग का रोने वाला वीडियो वायरल

एक छोटी क्लिप में, उत्तर कोरियाई नेता, जिनकी छवि एक "तानाशाह" और कठोर दिल वाले व्यक्ति की है, उन्हें खचाखच भरे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोते हुए देखा गया है। किम जोंग उन ने देश की गिरती जन्म दर से निपटने के प्रयासों का आह्वान करते हुए इस चुनौती को "हर किसी का गृह व्यवस्था कर्तव्य" बताया है।

किम ने कहा, कि देश को जन्म दर में गिरावट को रोकने के लिए "माताओं के साथ काम करना चाहिए" और अच्छी बाल देखभाल सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। सरकारी मीडिया के वीडियो में दिखाया गया है, कि बैठक में हॉल पारंपरिक पोशाकें पहने महिलाओं से खचाखच भरा हुआ था, और उत्साहपूर्वक माएं, किम जोंग उन का उत्साहवर्धन कर रही थीं।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष का अनुमान है, कि 2023 तक उत्तर कोरिया में प्रति महिला 1.8 बच्चे पैदा हो रहे हैं, जो समान गिरावट की प्रवृत्ति से जूझ रहे उसके कुछ पड़ोसियों की तुलना में ज्यादा है। किम जोंग ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, "जन्मदर में गिरावट को रोकना और बच्चों की अच्छी देखभाल और शिक्षा प्रदान करना सभी पारिवारिक मामले हैं जिन्हें हमें अपनी माताओं के साथ मिलकर हल करना चाहिए।"

उत्तर कोरिया बनाम दक्षिण कोरिया: जनसंख्या ग्राफ

दक्षिण कोरिया की सरकारी सांख्यिकी एजेंसी के अनुसार, उत्तर कोरिया की कुल प्रजनन दर, या एक महिला द्वारा उसके जीवनकाल में पैदा होने वाले शिशुओं की औसत संख्या, 2022 में 1.79 थी, जो 2014 में 1.88 से कम है। हालांकि, दक्षिण कोरिया के मुकाबले ये अभी भी ज्यादा है। दक्षिण कोरिया की प्रजनन दर पिछले साल 0.78 थी, जो 2014 में 1.20 से काफी कम है।

दक्षिण कोरिया की प्रजनन दर काफी कम है, और माना जाता है, कि लोगों को बच्चे पैदा करने से हतोत्साहित करने वाले कारणों में खस्ताहाल नौकरी बाजार, बच्चों के लिए बेहद प्रतिस्पर्धी स्कूल वातावरण, पारंपरिक रूप से कमजोर बाल देखभाल सहायता शामिल हैं। वहीं, पुरुष-केंद्रित कॉर्पोरेट संस्कृति, जहां महिलाओं के लिए करियर और परिवार के बीच बैलेंस बनाना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है।

उत्तर कोरिया में जन्मदर क्यों कम है?

कुछ पर्यवेक्षकों का कहना है, कि हालांकि उत्तर कोरिया दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है, लेकिन इसकी जनसांख्यिकीय संरचना में बदलाव अमीर देशों के समान है।

DPRKHEALTH.ORG की, जो उत्तर कोरिया में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने वाली वेबसाइट है, उसके मुखिया अहं क्यूंग-सु ने कहा, कि "उत्तर कोरिया में कई परिवार इन दिनों एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने का इरादा नहीं रखते हैं, क्योंकि वे जानते हैं, कि उन्हें अपने बच्चों के पालन-पोषण, उन्हें स्कूल भेजने और उन्हें नौकरी दिलाने में मदद करने के लिए बहुत सारे पैसे की ज़रूरत है।"

आह्न, जिन्होंने उत्तर कोरिय से निकलने वाले कई लोगों का इंटरव्यू लिया है, उनका कहना है, कि पिछले 20 वर्षों में बड़ी मात्रा में दक्षिण कोरियाई टीवी नाटकों और फिल्मों की तस्करी, जो महिलाओं के लिए एक उच्च सामाजिक स्थिति दिखाती है, उसने भी संभवतः उत्तर कोरिया में महिलाओं को अधिक बच्चे पैदा न करने के लिए प्रभावित किया है।

अकाल के बाद जन्मदर में भारी गिरावट

गौरतलब है, कि उत्तर कोरिया ने कोरियाई युद्ध खत्म होने के बाद जनसंख्या वृद्धि को धीमा करने के लिए 1970-80 के दशक में जन्म नियंत्रण कार्यक्रम लागू किए थे। सियोल स्थित हुंडई रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अगस्त में एक रिपोर्ट में कहा था, कि 1990 के दशक के मध्य में अकाल के बाद देश की प्रजनन दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसमें अनुमान लगाया गया था, कि हजारों लोग मारे गए थे।

संस्थान की रिपोर्ट में कहा गया है, "यह देखते हुए कि उत्तर कोरिया में संसाधनों और तकनीकी प्रगति की कमी है, अगर पर्याप्त श्रम बल उपलब्ध नहीं कराया गया तो उसे अपने विनिर्माण उद्योग को पुनर्जीवित करने और विकसित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।"

इस वर्ष उत्तर कोरियाई राज्य मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है, कि देश ने तीन या अधिक बच्चों वाले परिवारों के लिए लाभों का एक सेट पेश किया है, जिसमें मुफ्त आवास व्यवस्था, राज्य सब्सिडी, मुफ्त भोजन, दवा और घरेलू सामान और बच्चों के लिए शैक्षिक भत्ते शामिल हैं।

दक्षिण कोरिया की सांख्यिकी एजेंसी का अनुमान है, कि उत्तर की जनसंख्या 25.7 मिलियन है। हुंडई इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में कहा गया है, कि उत्तर कोरिया में 2034 से जनसंख्या में कमी आने की उम्मीद है और अनुमान है कि 2070 तक इसकी जनसंख्या घटकर 23.7 मिलियन हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+