अमेरिका के एक बड़े शहर को नॉर्थ कोरिया की मिसाइल ने कर डाला तबाह!
फाउंडर किम इल जोंग की जन्मतिथि के मौके पर नॉर्थ कोरिया ने दिखाया अमेरिकी शहर पर मिसाइल हमले का वीडियो। वीडियो में अमेरिका का एक शहर पूरी तरह से हुआ खत्म।
प्योंगयांग। नॉर्थ कोरिया ने पिछले दिनों अपने फाउंडर किम इल संग का जन्मदिन मनाया है और इस मौके पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होश उड़ सकते हैं। नॉर्थ कोरिया ने इस मौके पर आयोजित एक म्यूजिकल शो में अमेरिकी हमले का एक वीडियो जारी किया है।

रविवार को आया वीडियो
वीडियो में नॉर्थ कोरिया की मिसाइलें अमेरिका के एक बड़े शहर पर गिरती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही मिसाइल अमेरिकी शहर पर गिरती हैं, पूरा का पूरा शहर खत्म हो जाता है। वीडियो को देखकर नॉर्थ कोरिया के तानशाह किम जोंग उन मुस्कुराते हुए नजर आते हैं तो भीड़ जोर-जोर से तालियां बजाती हुई। रविवार को यह कार्यक्रम राजधानी प्योंगयांग में मिलिट्री परेड के बाद हुआ था। स्टेज पर गाने के बाद ही वह मिसाइल वीडियो में नजर आती है, जिसका टेस्ट नॉर्थ कोरिया ने फरवरी में किया है। बाद में और भी मिसाइलें आसमान की ओर से दिखती हैं। ये सभी मिसाइलें एक बड़े आग के गोले के रूप में अमेरिका पर गिरती नजर आती हैं।
किम जोंग उन काफी खुश
जैसे ही परफॉर्मेंस खत्म होती है लोग हुर्रा कहकर चिल्लाते हैं। नॉर्थ कोरिया के सरकारी न्यूज चैनल केसीएनए की फुटेज में नजर आ रहा है कि वीडियो के बाद किम जोंग उन मुस्कुरात हुए नजर आ रहे हैं। केसीएनए की ओर से कहा गया कि किम जोंग उन ने भीड़ का अभिवादन किया और कलाकारों को उनकी सफल अदाकारी के लिए बधाई भी दी। पिछले दिनों चीन ने दुनिया को चेतावनी दी है कि नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच किसी भी पल जंग का आगाज हो सकता है। विदेश मंत्री वांग याई कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव जिस तरह से बढ़ रहा है, उससे तो यही लग रहा है और अगर युद्ध छिड़ा तो इसका विजेता कोई भी देश नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications