उत्तर कोरिया के तानाशाह ने फिर किया खतरनाक हथियार का परीक्षण

प्योंगांग। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बातचीत बंद हुई है उसके बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह ने एक नई मिसाइल का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया ने इस परीक्षण से एक बार फिर सबको चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार यह परीक्षण हाई-टेक टैक्टिकल है, हालांकि इस परीक्षण के बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। लेकिन इस परीक्षण के साथ एक बार फिर से उत्तर कोरिया ने तेवर साफ कर दिए हैं।

north korea

कोरिया की सेंट्रल ब्रॉडकॉस्टिंग स्टेशन के हवाल से योनहैप न्यूज एजेंसी ने इस परीक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि किम जोंग ने खुद परीक्षण की जगह का मुआयना किया, यह परीक्षण नेशनल डिफेंस इंस्टीट्यूट में किया गया। इस परीक्षण की विस्तृत जानकारी उजागर नहीं की गई है और ना ही जिस जगह से इसका परीक्षण किया गया है उसकी सही स्थिति को ब ताया गया है। इस परीक्षण को इतना गोपनीय रखा गया है कि कि इसकी प्रकृति के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

उत्तर कोरिया की स्टेट मीडिया के हवाले से कहा गया है कि पिछले काफी समय से स्टेट ऑफ द आर्ट हथियार को विकसित किया जा रहा था, इस हथियार को हमारे जबरदस्त नेता की अगुवाई में तैयार किया जा रहा था, जिसका मकसद देश की सीमा को सुरक्षा मुहैया कराना है और हमारी सेना की ताकत को बढ़ाना है। साथ ही कहा गया है कि यह परीक्षण पूरी तरह से सफल रहा है। इससे पहले पिछले वर्ष नवंबर माह में किम जोंग उन ने होसांग-15 मिसाइल के परीक्षण के दौरान परीक्षण स्थल का मुआयना किया था।

इसे भी पढ़ें- इटली में शादी के बाद दीपवीर के स्वागत में मुंबई में घर को दुल्हन की तरह सजाया गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+